'जेपी सेंटर को पैसे की खनक के आगे बेच दिया', अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले- ये परिवर्तन की शुरुआत है

Newspoint
लखनऊ: लखनऊ में जेपी सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला।अखिलेश ने कहा, "पैसों के बोझ से इस स्थान को डुबा दिया गया। पैसे की खनक के आगे इस सेंटर को बेच दिया गया।"उन्होंने कहा कि जेपी के एक आह्वान पर देश में परिवर्तन हुआ था। "आज हमें यहां आने दिया गया है, लगता है बदलाव होगा। यह परिवर्तन की शुरुआत है।"सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश बोले, "आज की सरकार किसी भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का सम्मान नहीं करती, सब कुछ बेच रही है। जेपी ने जो संपूर्ण क्रांति का रास्ता दिखाया था, उसी पर चलकर हम परिवर्तन लाएंगे।"
Hero Image

जिन छात्र-नौजवानों को हिरासत में लिया गया है, उन्हें फौरन रिहा किया जाना चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का कार्यकाल अब खत्म होने वाला है, इसलिए वह बौखलाहट में इस तरह की कार्रवाई कर रही है।चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि आयोग निष्पक्ष नहीं रहा और बेईमानी पर उतर आया है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार PDA से घबराई हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "ये लोग पत्थर दिल हैं। आज लाठी नहीं दिख रही है, यह परिवर्तन की आहट है।"सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि सत्ताईस में ये हारने जा रहे हैं।

बीजेपी पर बड़ा आरोप
भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग हिटलर से सीख कर आए हैं।उन्होंने कहा, "तस्वीरें ठीक हैं तो बेटी के साथ जो व्यवहार हो रहा है, वो बीजेपी के लोग ही कर रहे हैं, यूपी के लोग ही कर रहे हैं।"अखिलेश का इशारा हालिया घटनाओं में महिलाओं और बेटियों के साथ हुए दुर्व्यवहार की ओर था, जिसे लेकर उन्होंने सरकार की मंशा और कार्यशैली पर सवाल उठाए।