धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, क्या अब अगला नंबर नितिन गडकरी का? उद्धव ठाकरे ने दिए हिंट, हर्षवर्धन सपकाल ने कर दी डिमांड

Newspoint
मुंबई: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब अगला नंबर नितिन गडकरी का है? उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने जिस तरह इथेनॉल के मुद्दे को उठाया है उससे यही हिंट मिल रहा है। शिवाजी पार्क में आयोजित तिरंगा रैली में उद्धव ने जानबूझकर अपने भाषण में नितिन गडकरी को गड्ढा मंत्री कहा। उद्धव ने कहा कि यह केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी हैं। नितिन गडकरी इथेनॉल के बारे में बात कर रहे हैं। हां, यह पक्का अगला टॉपिक यही है। उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी मजाक उड़ाया। इसके जरिए उद्धव ठाकरे ने हिंट दिया है कि मोदी सरकार के ये तीनों मंत्री आने वाले दिनों में विपक्ष के निशाने पर होंगे।
Hero Image