जब कंटेंट क्रिएटर सोनू सड़क पर अपना रिक्शा लेकर जा रहे एक अंकल से पूछता है कि वो 500 रुपये और राशन में क्या चुनेंगे? इस सवाल का बिना समय गंवाए चाचा एक ही जवाब देते हैं कि उन्हें राशन चाहिए। इसके बाद इंसानियत दिखाते हुए सोनू अंकल को किराना स्टोर पर ले जाते हैं और उन्हें शॉपिंग कराते हैं। लेकिन इस गेम में एक ट्विस्ट भी होता है।
हम सबको पता है कि शॉपिंग 1 मिनट का काम नहीं है। लेकिन फिर भी कंटेंट क्रिएटर सोनू कि इसलिए तारीफ होनी चाहिए कि उन्होंने अपनी वीडियो बनाने के बहाने एक गरीब के घर का राशन खरीदने की इच्छा दिखाई है। सोनू रिक्शे वाले चाचा को ऑफर देता है कि 1 मिनट की शॉपिंग में वह जितना भी सामान खरीदेंगे, उसकी फुल पेमेंट वो खुद करेगा।
शुरूआत के 50 सेकंड में चाचा को ग्रोसरी स्टोरी में जो सामान इस्तेमाल लायक दिखता है। वह सब उठाने में लग जाते हैं। आटे से लेकर किराने के सामान उठाने के बाद आखिरी के 10 सेकंड में वह कपड़े धोने वाला पाउडर और कॉर्न फलेक्स समेत तमाम सामान काउंटर पर ले जाते हैं। जिसका टोटल बिल 6 हजार 676 रुपये आता है। का कहना होता है कि अगर उनकी वीडियो पर 1 लाख शेयर आता है, तो वह रिक्शे वाले अंकल को दोबारा शॉपिंग कराने ले आएंगे। इंस्टाग्राम पर @iamsonu_4 ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए ‘500 रुपये या राशन’ लिखा है। उनकी वीडियो को बीते 4 दिनों 11 हजार यूजर्स ने लाइक किया है। जबकि पोस्ट पर साढ़े 3 हजार से अधिक कमेंट्स और 1 करोड़ 60 लाख के ऊपर व्यूज आए है।
बताते चले कि सोनू ने 1 लाख शेयर आने के बाद अंकल को दोबारा शॉपिंग कराई है। जिसका बिल 6 हजार 998 रुपया भी सोनू ने ही दिया है।
इंटरनेट यूजर्स ने जब इस एक्सपेरीमेंट को देखा, तो वह खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाए। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया कि मेहनत से अपना पेट भरने वाले की मदद करना, भीख मांगकर गुजारा करने वाले की मदद करने से कहीं बेहतर है। दूसरे यूजर ने सवाल किया कि लोगों की मदद करना सहानुभूति पाने के नाम पर व्यूज बटोरने का खेल क्यों बन गया है? ऐसी वीडियोज पर अच्छे रिएक्शन आते हैं। जिसके चलते अब इस तरह की वीडियोज बनाने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है।