दिल्ली में दीपोत्सव पर महका फूलों का बाजार, गाजीपुर मंडी में उमड़ी खरीदारों की भीड़, इस रेट में बिक रहे अलग अलग फूल
नई दिल्ली: दीपोत्सव के लिए फूलों के बाजार में खरीदारी तेज हो गई हैं। गेंदे और गुलाब की मालाओं से लेकर मां लक्ष्मी की पूजा में चढ़ाए जाने वाले कमल के फूल तक की मांग बढ़ गई है। खासतौर पर कमल खरीदने के लिए लोग सुबह से ही बाजार पहुंच रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक, दिवाली के दिन कमल के एक फूल की कीमत 100 से 150 रुपये तक पहुंच सकती है।
दिल्ली NCR के अलग अलग इलाकों से फूल खरीदने पहुंच रहे लोग गाजीपुर फूल मंडी में दिल्ली के अलावा एनसीआर के विभिन्न इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग फूल खरीदने पहुंच रहे हैं। कोलकाता, इंदौर और ग्वालियर से कमल सहित कई तरह के फूल मंडी में पहुंच रहे हैं, जबकि गेंदे के फूल नरवर और आसपास के क्षेत्रों से आ रहे हैं। मंडी में गेंदे, गुलाब, कमल, बेला और गुड़हल के अलावा पूजा में इस्तेमाल होने वाले फूलों और पत्तियों की मालाएं भी उपलब्ध हैं।

बढ़ती मांग के बीच क्या बोले विक्रेतागाजीपुर फूल मंडी एसोसिएशन से जुड़े विक्रेता कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि फूलों की मांग बढ़ी है, लेकिन सप्लाई में कुछ कमी है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण स्थानीय फूलों की क्वॉलिटी प्रभावित हुई है। इससे बाजार में अच्छे फूलों की उपलब्धता और कीमतों पर असर पड़ा है। आने वाले दिनों में मांग के हिसाब से बाजार के रुख पर दुकानदारों की नजर बनी हुई है।
दुकानदार का क्या है कहनावहीं, दुकानदार आकाश ठाकुर ने बताया कि गेंदे के पीले फूल करीब 100 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं, जबकि देसी गुलाब 550 से 600 रुपये प्रति किलो तक उपलब्ध हैं। कमल का थोक भाव फिलहाल 50 से 60 रुपये प्रति पीस चल रहा है। हालांकि, दिवाली के दिन इसकी कीमत बढ़ने की संभावना है।
मांग बढ़ने से कीमतों में आ सकता है और भी उछालफूल खरीदने पहुंचे सुरेश शर्मा ने बताया कि कमल वह दिवाली वाले दिन की भीड़ और बढ़ी हुई कीमतों से बचने के लिए पहले ही खरीदारी कर लेते हैं। घर की सजावट और पूजा के लिए करीब पांच किलो फूल खरीदे हैं। गेंदे के फूल 120 रुपये प्रति किलो के भाव से लिए हैं। गुलाब और कमल भी खरीदे हैं। कारोबारियों का कहना है कि त्योहार के दिन मांग बढ़ने के साथ कीमतों में और तेजी आ सकती है।

Next Story