'मानव तस्करी को कतई बर्दाश्त नहीं की नीति', CM सम्राट चौधरी ने बताया कैसे काम करेगा नया सवेरा 3.0
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार मानव तस्करी को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत काम कर रही है। लापता बच्चों और मानव तस्करी पर आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय सम्मेलन एवं परामर्श कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार मानव तस्करी के शिकार लोगों को प्राथमिकता के आधार पर समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मानव तस्करी पर लगेगी लगामचौधरी ने कहा कि बिहार सरकार मानव तस्करी को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत काम कर रही है। तस्करी रोकने के साथ-साथ पीड़ितों को सुरक्षित माहौल देना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाना सरकार की प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि नया सवेरा 3.0 अभियान के माध्यम से जागरूकता फैलाने, मानव तस्करी को रोकने, मानव तस्करी और बाल मजदूरी के पीड़ितों को बचाने और उनका पुनर्वास करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बिहार सरकार पूरी तरह तैयार- सीएमचौधरी ने कहा कि उन्हें कौशल, रोजगार और सम्मान दिलाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 'नया सवेरा' अभियान के तीन चरण के तहत कुल 158 प्राथमिकी दर्ज की गईं, 275 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 693 पीड़ितों को सफलतापूर्वक बचाया गया। पुलिस ने बताया कि बचाए गए लोगों में 322 महिलाएं (106 वयस्क और 216 नाबालिग) तथा 371 पुरुष (26 वयस्क और 345 नाबालिग) शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासनमुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि बिहार सरकार ऐसी नीति पर काम कर रही है, जहां इन समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाएगा। इस नीति के तहत जागरूकता भी फैलाया जा रहा है। सरकार उस पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने अन्य क्षेत्रों की चर्चा की जिस पर काम किया जा रहा है।

Next Story