दिल्ली में 7-8 गोलियां मारकर युवक का मर्डर, परिवार का दावा- बदला लेने के लिए की हत्या

Newspoint
नई दिल्ली: श्यामलाल कॉलेज के पास बीच सड़क पर मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फरार हो गए। घायल युवक को उसके परिवार वाले इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद अमानुल्लाह कुरैशी (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अमानुल्लाह पर करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं।
Hero Image

  • पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
  • मृतक का बड़ा भाई मोईन कुरैशी हत्या के मामले में अभी जेल में बंद है।
  • बताया जा रहा है कि उसी हत्या का बदला लेने के लिए अमानुल्लाह कुरैशी की हत्या की गई।
  • बुधवार को पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
  • फिलहाल वेलकम पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फायरिंग के बाद कई टीमें जांच में जुटींमौके पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक की टीम भी पहुंची। आरोपियों को पकड़ने के लिए वेलकम पुलिस के अलावा, स्पेशल स्टाफ, एटीएस समेत कई टीमें जुटी हुई हैं।नॉर्थ ईस्ट जिले के डीसीपी आशीष मिश्रा ने मंगलवार रात वेलकम पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी। तुरंत पुलिसवाले श्याम लाल कॉलेज के पास घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर पता चला कि घायल अमानुल्लाह को परिवार वाले जीटीबी अस्पताल ले जा चुके हैं।

परिवार का दावा, बदला लेने के लिए की हत्याअमानुल्लाह की हत्या को जनवरी में हुई फैजान उर्फ फज्जी की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। अमानुल्लाह के बड़े भाई मोहम्मद मोईन कुरैशी (24) ने रंजिश में फैजान की एक कैफे में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमानुल्लाह के परिजनों का आरोप है कि हत्या का बदला लेने के लिए फैजान के परिजनों ने मिलकर अमानुल्लाह की हत्या करवाई है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने कुछ आरोपियों की पहचान कर ली है। उनकी तलाश की जा रही है।

35 हजार के विवाद और थप्पड़ के बाद फैजान की गोली मारकर हत्या
  • ज्ञात हो कि अमानुल्लाह के बड़े भाई मोहम्मद मोईन कुरैशी ने इस साल 23 जनवरी को 100 फुटा रोड, कबीर नगर में एक कैफे में घुसकर फैजान उर्फ फज्जी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
  • 24 जनवरी को मोईन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डालकर कहा कि इस हत्या में उसके परिवार का कोई भी सदस्य और दोस्त शामिल नहीं है।
  • उसने अकेले ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
  • मोईन ने दावा किया था कि फैजान के थप्पड़ मारने पर उसने उसकी हत्या की।
  • वहीं फैजान के परिवार का आरोप था कि पूरा विवाद 35 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ था।
  • मोईन ने फैजान से 35 हजार उधार लिए थे। रुपये नहीं देने पर दोनों के बीच झगड़ा था। फैजान ने उसके पिता की बेइज्जती की थी।

हम खुद देख लेंगे, मां ने दी थी धमकीफैजान की हत्या के बाद फैजान की मां का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। फैजान की मां ने कहा था कि यमुनापार में हर दिन हत्याएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही है। मोईन ने मेरे बेटे की हत्या की है। पुलिस उसे गोली मारे। अगर पुलिस उसे नहीं मारती तो हम खुद देख लेंगे। हालांकि स्पेशल सेल की टीम ने फैजान की हत्या के करीब एक सप्ताह बाद 30 जनवरी को मोईन को तिमारपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया। उसके पास से एक पिस्टल व कुछ कारतूस बरामद हुए थे। तभी से मोईन जेल में बंद है। अब आशंका जताई जा रही है कि उसी का बदला लेने के लिए अमानुल्लाह की हत्या की गई है।