'वीर सावरकर ने ईश्वर के अस्तित्व पर उठाए थे सवाल' राहुल गांधी केस में पोते ने कोर्ट ने बताई इसके पीछे की वजह

Newspoint
पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले में हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर की दशकों पुरानी किताब चर्चा का केंद्र बन गई। सावरकर के प्रपौत्र (पोते के बेटे) सत्याकी सावरकर ने पुणे की अदालत में माना कि ईश्वर, धार्मिक रीति-रिवाजों और पारंपरिक मान्यताओं पर सवाल उठाने वाले विवादित अंश वास्तव में सावरकर ने ही लिखे थे। यह बात सत्याकी सावरकर से स्पेशल जज अमोल शिंदे के सामने जिरह (क्रॉस-एग्जामिनेशन) के दौरान सामने आई। यह मामला मार्च 2023 में लंदन में ओवरसीज कांग्रेस के सामने भाषण के दौरान सावरकर के बारे में गांधी की कथित मानहानिपूर्ण टिप्पणियों को लेकर दर्ज किया गया था।
Hero Image