अब गुलाबी टिकट नहीं, 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' निकालिए! जुलाई से हो जाएगा अनिवार्य
नई दिल्ली: दिल्ली परिवहन निगम (DTC) और क्लस्टर बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर के लिए अब तक 10 लाख से अधिक पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद रोजाना बसों में सफर करने वाली महिलाओं में से केवल 10 से 15 फीसदी ही पिंक स्मार्ट कार्ड का उपयोग कर रही हैं। जबकि DTC और क्लस्टर बसों में प्रतिदिन 6 से 7 लाख महिलाएं मुफ्त यात्रा का लाभ लेती हैं।
महिला यात्रियों को स्मार्ट कार्ड के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से डीटीसी अगले सप्ताह से उन्हें टोकने का निर्णय लिया है। इसके तहत अगले सोमवार से बस कंडक्टर महिला यात्रियों कागज वाले पिंक टिकट जारी करने के बजाय पिंक स्मार्ट कार्ड के बारे में पूछेंगे। जिन महिलाओं के पास पिंक स्मार्ट कार्ड होगा, उन्हें टिकट जारी करने के बजाय कार्ड को इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) पर टैप कराना होगा। अगर नहीं होगा तो उन्हें बनवाने की सलाह दी जाएगी।

10 लाख कार्ड जारी, फिर भी कम इस्तेमालडीटीसी के प्रबंध निदेशक जितेंद्र कुमार के अनुसार बड़ी संख्या में कार्ड जारी होने के बावजूद उनका उपयोग अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाया है, जिसे बढ़ाने के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने 90 दिन में 10 लाख से अधिक पिंक स्मार्ट कार्ड जारी किए। इसके बाद भी कागज वाले पिंक टिकट का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है। इसलिए अब महिला यात्रियों को टिकट जारी करने से पहले पिंक कार्ड के लिए टोका जाएगा।

Next Story