फतेहपुर: होटल में युवक ने फंदे से लटककर लगाया मौत को गले, प्रेमिका ने गूगल से होटल का नंबर निकालकर दी सूचना

Newspoint
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के आकाश होटल में देर रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी प्रेमिका ने गूगल से होटल का नंबर निकालकर होटल कर्मचारियों को दी। प्रेमिका ने फोन पर बताया कि युवक कमरे में फांसी लगा चुका है। सूचना मिलते ही होटल में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, अंकित द्विवेदी (32) पुत्र प्रेम बाबू द्विवेदी, निवासी देवीगंज, राधानगर, घर से कानपुर जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन वह शहर के आकाश होटल में रुके थे। बताया जा रहा है कि देर रात वह अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कमरे में फांसी लगा ली।
Hero Image

मौके पर पहुंची पुलिसबताया जा रहा है कि युवक की प्रेमिका ने घटना होते देख तत्काल गूगल से होटल का संपर्क नंबर निकाला और होटल संचालक को फोन कर घटना की जानकारी दी। होटल प्रबंधन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर युवक के शव को नीचे उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कमरे की जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

जांच जारीहोटल संचालक आकाश ने बताया कि युवक ने होटल में ठहरने के दौरान जो आधार कार्ड उपलब्ध कराया था, उसमें उसका पता दिल्ली का अंकित था। घटना के बाद पुलिस युवक की वास्तविक पहचान, होटल में आने के कारणों और आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।