Bombay High Court: न्यायिक अधिकारी 48 घंटे में अपलोड करें फैसले और आदेश की प्रति, बॉम्बे हाईकोर्ट के RG ने जारी किया सर्कुलर

Newspoint
मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जरनल(RG) ने न्यायिक अधिकारियों को 48 घंटे के भीतर आदेश और फैसलों की प्रति सीआईएस सर्वर में अपलोड करने का निर्देश दिया है। 30 जुलाई 2026 को RG ने इस संबंध में नया सर्कुलर जारी किया है। यह सर्कुलर महाराष्ट्र, गोवा तथा केंद्र शासित प्रदेश दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली ,सिलवासा के सभी न्यायिक अधिकारियों पर लागू होगा। यदि किसी मामले में जमानत दी जाती है, तो आदेश का आंशिक हिस्सा (ऑपरेटिव पार्ट) को तत्काल अपलोड करना होगा।
Hero Image