केरल में गुस्साए हाथी के हमले से मची तबाही, सूंड से कार फेंकता दिखा जानवर
ऐसी घटनाओं के बाद हाथियों को धार्मिक उत्सव में ले आने पर सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है। हाथी के हमले में एर्नाकुलम के अलावा त्रिशूर के कूदलमणिक्यम मंदिर में भी एक 25 वर्षीय व्यक्ति की हाथी के पैरों के नीचे आने के चलते जान चली गई।हाथी को एक वीडियो में स्विफ्ट कार को उठा-उठाकर फेंकते देखा गया है। गुस्साया हाथी कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर देता है। इसके अलावा उसे पकड़ने आई टीम को भी उसे रेस्क्यू करने में लगभग 2 घंटे लग जाते हैं।
X पर @Chai_Angelic नाम की यूजर ने हाथी के हमले करने की वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- केरल के अंगामली स्थित किडांगूर महाविष्णु मंदिर में 1 मई को एक हाथी के हमले की खबर मिली है। सुबह करीब पौने 10 बजे हाथी ‘मय्यनाड पार्थसारथी’ हिंसक हो गया। उसने कोल्लम के रहने वाले ट्रक ड्राइवर विष्णु की हत्या कर दी और महावत प्रदीप को गंभीर रूप से घायल कर दिया।X यूजर ने बताया कि हाथी ने कई गाड़ियां पलट दी और मंदिर की दीवार के कुछ हिस्से तोड़ दिए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने लगभग हाथी को काबू में किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मय्यनाड पार्थसारथी नाम का हाथी सुबह करीब सवा 9 बजे पानी पिलाने के लिए ले जाते समय भड़क गया।
अचानक भड़कते हुए, जानवर ने ट्रक ड्राइवर विष्णु पर हमला कर दिया। उसने विष्णु को मंदिर परिसर में लाकर उसे मार दिया। हाथी को गुस्से में देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालु और कर्मचारी सभी अपनी सुरक्षा के लिए वहां से भाग गए।
Next Story