दोस्त को भेजी लोकेशन, मौके पर पहुंचे फ्रेंड तो आम के बाग में फांसी के फंदे से लटका मिला NEET छात्र
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र में NEET की तैयारी कर रहे 19 साल के छात्र का शव आम के बाग में फंदे से लटका मिला। छात्र घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद उसने दोस्तों को अपनी लोकेशन भेजी। जब दोस्त मौके पर पहुंचे तो छात्र मृत मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
घटना छजलैट थाना क्षेत्र के दाढ़ी महमूदपुर गांव के पास की है। अमरोहा के चक्क घी नगला गांव का रहने वाला 19 वर्षीय अनस NEET की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को वह घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद उसने अपने दोस्तों को अपनी लोकेशन भेजी। दोस्त जब बताए गए स्थान पर पहुंचे तो उन्होंने अनस को आम के बाग में फंदे से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Next Story