मुंबई में बारिश के बीच मेयर रितू तावड़े के सामने मैनहोल में गिरा बीएमसी कर्मचारी, कैमरे में कैद हुई घटना
मुंबई: मुंबई में मॉनसून की दस्तक देने के बाद जहां बारिश हो रही है तो वहीं बुधवार को एक अजीबोगरीब हादसा हुआ। मुंबई की मेयर रितू तावड़े निरीक्षण के लिए निकली थीं। उनके निरीक्षण के दौरान एक बीएमसी कर्मचारी ओपन ड्रेन में गिर गया। यह घटना मुंबई के माटुंगा इलाके में उस समय हुई जब मेयर भारी बारिश के बाद वॉटरलॉगिंग और ड्रेनेज की स्थिति का रिव्यू करने के लिए शहर के दौरे पर थीं। मुंबई में मॉनसून ने 23 जून को दस्तक दी थी। इसके बाद से मुंबई में बारिश हो रही है। मेयर ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी कि अगर कोई भी मैनहोल खुला पाया गया तो सस्पेंशन समेत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कैमरे में कैद हुई घटना
यह अजीबोगरीब वाकया कैमरे में कैद हो गया। मेयर बीएमसी अधिकारियों के साथ ग्राउंड जीरो के हालात का जायजा ले रही थीं। उसी वक्त पर यह हादसा हो गया। नाले के पास काम कर रहे एक BMC कर्मचारी का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और वह खुले चैनल में गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में थोड़ी देर के लिए घबराहट फैल गई। पुलिस और सिविक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वर्कर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मुंबई सिविक डेटा के मुताबिक, सुबह 8 बजे खत्म हुए 24 घंटों में आइलैंड सिटी में एवरेज 195 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि वेस्टर्न सबअर्बन में 208 मिमी और ईस्टर्न सबअर्बन में 167 मिमी बारिश हुई।

Next Story