Delhi Crime: सांप से कटवाने के बाद अब नया तरीका, पत्नी ने पति की करवाई हत्या, प्रेमी के साथ हुई गिरफ्तार
नवीन निश्चल, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर सांप से कटवाकर पति की हत्या करने के बाद अब दिल्ली में भी पत्नी ने 5 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या करवा दी है। इस मामले में पत्नी ने और खौफनाक तरीके से पति को मौत दी है। साउथ दिल्ली के संगम विहार थाना की पुलिस टीम ने हत्या के एक मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक मुन्नालाल के पत्नी मंजू उसके आशिक और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। पता चला की हत्या की यह वारदात मंजू ने 5 लाख की सुपारी देकर कार्रवाई थी।

वारदात की रात 20 हजार रुपये मंजू ने आरोपी को वारदात के अंजाम देने के तुरंत बाद दिया था। इस मामले में मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को संगम विहार थाना के SHO गुरसेवक की टीम गिरफ्तार करने में कामयाब हुई और वारदात में इस्तेमाल रस्सी और अन्य चीज भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसकी जानकारी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी साउथ अनंत मित्तल ने देते हुए पूरे मामले का खुलासा किया।
पहले नींद की गोली, फिर करंट लगाकर रस्सी से गला घोंटादरअसल इस बार पत्नी ने जो मौत देने का तरीका अपनाया वह और भी खौफनाक था। बताया जा रहा है कि मंजू ने पहले पति को नींद की गोली घोलकर पिलाई, फिर उसने खतरनाक तरीके से करंट लगाया। तब भी मुन्नालाल की मौत नहीं हुई तो उसने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। जब इस वारदात की भनक पुलिस को लगी तो पुलिस ने सीसीटीवी से छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कई अहम सबूत हाथ लगे जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।
हाल के दिनों में पति की हत्या के मामले चर्चे में रहे हैं

- जुलाई 2026 में आगरा में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम के फर्श में दफना दिया और ऊपर से टाइल्स लगवा दीं। वह करीब 45 दिनों तक पति के लापता होने का नाटक करती रही।
- बरेली में फरवरी 2026 में शादी के महज 60 दिनों के भीतर पत्नी ने अपने माता-पिता और भाई के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी।
- हाल में ही उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दामिनी नामक पत्नी ने अपने प्रेमी तुषार के साथ मिलकर अपने पति अतुल पंवार की जहरीले सांप से कटवाकर हत्या कर दी।
- मार्च 2025 में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने बेरहमी से हत्या कर दी थी।
Next Story