बीड़ी, गुटखा और सिगरेट पर इस राज्य की सरकार का बड़ा एक्शन, तंबाकू उत्पादों के बनाने और बेचने पर पूरी तरह बैन

ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य में अब बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, खैनी और जर्दा जैसे नशीले पदार्थों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध केवल इन उत्पादों को दुकानों पर बेचने तक सीमित नहीं है। सरकार ने इनके उत्पादन, पैकेजिंग, वितरण और स्टॉक करने पर भी रोक लगा दी है। इसका सीधा अर्थ है कि राज्य में अब तंबाकू उत्पादों का व्यापार किसी भी रूप में करना गैरकानूनी होगा।
Hero Image