Shocking : रात में छत पर टहलने गई थी युवती, सिक्योरिटी गार्ड ने जबरदस्ती पकड़ा और वहीं पर करने लगा.. पढ़ें मामला
जोधपुर, अहमदाबाद में एक सोसाइटी की छत पर 22 साल की स्टूडेंट के साथ रेप की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 27 साल के सिक्योरिटी गार्ड धरम सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है और छह दिन पहले ही सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर भर्ती हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता शहर में इंटीरियर डिजाइन की पढ़ाई कर रही है और सोसाइटी के एक फ्लैट में पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना करीब एक घंटे तक चलती रही। गले में तार होने की वजह से वह मदद के लिए चिल्ला नहीं सकी। घटना के बाद आरोपी उसका मोबाइल लेकर छत का दरवाजा बाहर से बंद करके वहां से भाग गया। इसके बाद लड़की ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। नीचे की मंज़िल पर रहने वाले लोगों ने उसकी चीखें सुनीं और उसे बाहर निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
आरोपी को रविवार सुबह हेबतपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या आरोपी को पीड़िता के बारे में पहले से कोई जानकारी थी। संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी उसके अपॉइंटमेंट और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स की भी जांच करेगी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थिर है लेकिन वह मेंटल शॉक में है।