RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने अब सीएम भजनलाल से कर दी है ये अपील

Newspoint

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने करीब 2 लाख युवाओं को पिछले 7 महीनों से बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलने की खबर को लेकर आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने आज इस  संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश के करीब 2 लाख युवा पिछले 7 महीनों से बेरोजगारी भत्ते का इंतजार कर रहे हैं, जबकि सरकार की योजना के तहत पात्र युवाओं को हर माह आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है।

दूसरी ओर, कई जिलों में युवाओं को कई महीनों से भुगतान नहीं मिला है। यह सिर्फ भत्ते की राशि का सवाल नहीं है, बल्कि उन युवाओं के सम्मान और उनके भविष्य का सवाल है, जो रोजगार की तलाश में संघर्ष कर रहे हैं।

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अपील करता हूं कि राज्य सरकार तत्काल लंबित बेरोजगारी भत्ते का भुगतान करे और सभी पात्र बेरोजगार युवाओं को समय पर भत्ता देना सुनिश्चित करे। सरकार युवाओं को आंकड़ों और घोषणाओं में नहीं, रोजगार और आर्थिक सहारे के रूप में न्याय दे।

PC: navbharattimes.indiatimes

Hero Image
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनलफोलो करें