Monsoon Havoc: जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से सड़कें बंद, 16 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

Newspoint

देश भर में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया। गुरुवार सुबह उत्तराखंड के तीन जिलों - रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी - में भूस्खलन हुआ। गौरीकुंड के पास भूस्खलन के कारण केदारनाथ ट्रेकिंग रूट बंद कर दिया गया है और तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया है।

हरिद्वार में, गंगा का पवित्र जल भरते समय एक युवक तेज बहाव में बह गया; घाट पर तैनात SDRF की टीम ने उसे बचाया।

Hero Image