ग्वालियर में डकैतों की रंगदारी: 30 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने हाईवे पर कंटेनर रोककर मांगे पैसे, मचा हड़कंप

Newspoint

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार शाम आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (एबी रोड) पर डकैतों की बेखौफ हरकत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हथियारों से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कंटेनर को रोककर रंगदारी की मांग की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बिना नंबर की सफेद बोलेरो में सवार हथियारबंद बदमाशों ने एबी रोड पर किराना सामान से भरे एक कंटेनर को निशाना बनाया।

Hero Image