नालंदा में बालू माफिया पर पत्नी की हत्या का आरोप, ईंट-पत्थर से कूचकर खेत में फेंका शव; आरोपी फरार
बिहार के नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक बालू माफिया पर अपनी पत्नी की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर शव को खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
Next Story