राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, कोटा-भरतपुर संभाग में हल्की बारिश के आसार; कई जिलों में थमी बरसात
राजस्थान में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है। प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं और अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। मंगलवार को कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार जताए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ के अपनी सामान्य स्थिति से खिसककर उत्तर भारत की ओर जाने के कारण राजस्थान में बारिश का दौर कमजोर हुआ है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। वहीं, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में होने वाली बारिश खरीफ फसलों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगीफिलहाल राजस्थान में मानसून कमजोर स्थिति में है, लेकिन 12 सितंबर के बाद संभावित नए सिस्टम से एक बार फिर बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।