चतरा मर्डर मिस्ट्री: दिव्या के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, बोले- बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए जाएंगे किसी भी हद तक

Newspoint

चतरा में हुई दिव्या हत्याकांड को लेकर सियासत और जांच दोनों तेज हो गई हैं। मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने दिव्या के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

केंद्रीय मंत्री की मुलाकात के बाद पीड़ित परिवार को उम्मीद जगी है कि मामले में जल्द ठोस कार्रवाई होगी।

Hero Image
वहीं, पुलिस भी इस मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

परिजनों से मुलाकात कर जताई संवेदना

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी दिव्या के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार का दर्द सुना और घटना पर दुख जताया।

मुलाकात के दौरान उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले में न्याय के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बोले- इंसाफ के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

मांझी ने कहा कि दिव्या के साथ जो हुआ, वह बेहद दुखद है।