अलवर में छात्राओं को बांध में नहलाने का आरोप, सरकारी स्कूल प्रिंसिपल सस्पेंड; वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई

Newspoint

राजस्थान के अलवर जिले में सरकारी स्कूल के नाबालिग छात्र-छात्राओं को बांध पर ले जाने और सुरक्षा इंतजामों के बिना पानी में उतारने का कथित वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस के बाद करीब 200 छात्र-छात्राओं को बांध पर ले जाया गया था।

जानकारी सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और प्रारंभिक जांच के आधार पर स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की।

Hero Image