श्री सांवलियाजी मंदिर में आस्था का सैलाब: एक महीने में 40.81 करोड़ रुपए का चढ़ावा, वीडियो में जाने सात दिन बाद पूरी हुई गिनती

Newspoint

मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था एक बार फिर चढ़ावे के रूप में देखने को मिली है। चतुर्दशी पर खोले गए मंदिर के भंडार की गिनती मंगलवार को सातवें और अंतिम चरण के साथ पूरी हो गई। सात दिनों तक चली इस प्रक्रिया के बाद मंदिर को एक महीने में नकद, ऑनलाइन भेंट, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा सहित कुल 40 करोड़ 81 लाख 40 हजार 278 रुपए का चढ़ावा प्राप्त हुआ है।

सात दिन तक चली भंडार की गिनती

मंदिर मंडल की ओर से चतुर्दशी पर भंडार खोले जाने के बाद लगातार सात दिनों तक दान राशि की गिनती की गई। मंगलवार को अंतिम दौर की गणना पूरी हुई, जिसमें सातवें राउंड में 8 लाख 41 हजार 189 रुपए

Hero Image
की नकद राशि गिनी गई।

नकद चढ़ावा 33.15 करोड़ रुपए से अधिक