सरकारी नौकरी का झांसा देकर 29 लाख की ठगी: सहायक शिक्षक विदिशा से गिरफ्तार, B.Ed छात्र को थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र

Newspoint

मध्यप्रदेश के विदिशा में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सहायक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग लोगों से करीब 29 लाख रुपए की ठगी की। इनमें से एक B.Ed छात्र से 3.75 लाख रुपए लेकर उसे फर्जी नियुक्ति पत्र तक थमा दिया।

आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Hero Image