यमुना जल परियोजना पर डोटासरा का हमला: 'वीडियो में जाने शेखावाटी को झूठे MOU नहीं, अपने हिस्से का पूरा पानी चाहिए'
शेखावाटी क्षेत्र को यमुना का पानी उपलब्ध कराने की प्रस्तावित परियोजना को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान और हरियाणा के बीच होने वाले नए समझौते (एमओयू/एमओए) पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार पर राजस्थान के हितों से समझौता करने का आरोप लगाया है।
नए समझौते पर उठाए सवालगोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को केवल समझौतों और घोषणाओं की नहीं, बल्कि उनके हिस्से का पूरा पानी मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पिछले ढाई साल से केवल एमओयू करने और उसकी घोषणा करने तक ही सीमित है, जबकि धरातल पर कोई ठोस प्रगति दिखाई नहीं दे रही।
हरियाणा में पानी लीकेज की जताई आशंकाNext Story