बिहार बंद हिंसा मामला: बेऊर जेल में तेज प्रताप यादव ने मांगी AC बैरक और घर का खाना, जेल प्रशासन ने किया इनकार
बिहार बंद हिंसा मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजे गए तेज प्रताप यादव जेल में सुविधाओं को लेकर चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने जेल प्रशासन से एसी (AC) बैरक और घर का बना भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है। हालांकि, जेल प्रशासन ने उनकी इन मांगों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, तेज प्रताप यादव को न्यायालय के आदेश के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर केंद्रीय कारागार भेजा गया है।
Next Story