तुमकुरु ऑनर किलिंग केस: बेटी की पसंद से नाराज पिता ने की हत्या, एक महीने बाद खुला राज
कर्नाटक के तुमकुरु जिले से सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने हर किसी को झकझोर दिया है। करीब एक महीने पहले 17 वर्षीय लड़की और उसके पिता के लापता होने का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पिता ने ही अपनी बेटी की हत्या कर दी थी, क्योंकि वह उसकी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी।
यह मामला तुमकुरु जिले के सिरा तालुक के निम्बेमरदहल्ली गांव का है। आरोपी तिम्मारायप्पा पेशे से किसान है। उसकी बेटी टी मेघना एक इलेक्ट्रिशियन से प्यार करती थी, जो उसकी मां निर्मला का करीबी रिश्तेदार बताया गया है। जहां मां इस रिश्ते के पक्ष में थी, वहीं पिता इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था।
जब मेघना बेहोश हो गई, तो आरोपी ने उसे खेत के कुएं में फेंक दिया। हालांकि बाद में उसे डर हुआ कि शव पानी में ऊपर आ सकता है। इसी डर के चलते वह शाम को फिर कुएं के पास पहुंचा और शव को बाहर निकाल लिया।
यह मामला तुमकुरु जिले के सिरा तालुक के निम्बेमरदहल्ली गांव का है। आरोपी तिम्मारायप्पा पेशे से किसान है। उसकी बेटी टी मेघना एक इलेक्ट्रिशियन से प्यार करती थी, जो उसकी मां निर्मला का करीबी रिश्तेदार बताया गया है। जहां मां इस रिश्ते के पक्ष में थी, वहीं पिता इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था।
खेत पर बुलाकर बेटी की कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल को तिम्मारायप्पा ने मेघना को परिवार के खेत पर बुलाया। वहां दोनों के बीच उसके रिश्ते और दोस्ती को लेकर बहस शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर पिता ने बेटी का गला दबा दिया।जब मेघना बेहोश हो गई, तो आरोपी ने उसे खेत के कुएं में फेंक दिया। हालांकि बाद में उसे डर हुआ कि शव पानी में ऊपर आ सकता है। इसी डर के चलते वह शाम को फिर कुएं के पास पहुंचा और शव को बाहर निकाल लिया।
रात के अंधेरे में झील किनारे दफनाया शव
जांच में सामने आया कि तिम्मारायप्पा ने रात के अंधेरे में बेटी के शव को पास के सूखे झील क्षेत्र तक पहुंचाया और वहां एक उथली कब्र खोदकर दफना दिया। अगले दिन उसने पत्नी निर्मला के साथ मिलकर बेटी के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।Next Story