एजुकेशन लोन लेने से पहले जरूर पढ़ें ये बातें, हजारों रुपये बचा सकते हैं

हायर एजुकेशन आज के समय में लगातार महंगी होती जा रही है। ऐसे में देश और विदेश के नामी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए एजुकेशन लोन एक सहारा बनकर उभरा है। यह उन स्टूडेंट्स और परिवारों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है, जो आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन बेहतर एजुकेशन और चमकीले भविष्य का सपना पूरा करना चाहते हैं।
Hero Image



इस जरूरत को पूरा करने के लिए कई सरकारी और निजी संस्थान कम ब्याज दरों पर एजुकेशन लोन उपलब्ध करा रहे हैं। लोन के लिए आवेदन करते समय स्टूडेंट्स को अपनी प्रोफाइल के अनुसार सबसे बेहतर ब्याज दर हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए और समय पर ईएमआई का भुगतान करना चाहिए। जून 2026 के लिए बैंकों द्वारा जारी नये ब्याज दरों के आधार पर आप अपने एजुकेशन लोन की बेहतर योजना बना सकते हैं।


सरकारी बैंकों में मिल रही हैं किफायती ब्याज दरें


अगर आप एजुकेशन लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो सरकारी बैंक किफायती ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध करा रहे हैं। जून 2026 में बैंकों की वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पंजाब नेशनल बैंक ( PNB ) सबसे कम ब्याज दर पर एजुकेशन लोन दे रहा है, जिसकी शुरुआती दर 8.10% है। इसके बाद देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 8.90% की शुरुआती ब्याज दर पर एजुकेशन लोन दे रहा है।