IAF Recruitment 2026: वायुसेना में भर्ती की प्रक्रिया शुरू, 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार अभी देखें

अगर आप भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आया है। भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत "अग्निवीरवायु भर्ती घोषणा 01/2027" के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए न केवल आपको सम्मानजनक नौकरी मिलेगी, बल्कि एक आकर्षक वेतन पैकेज भी दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 12 जनवरी 2026 से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 फरवरी 2026 की रात 11 बजे तक है।
Hero Image


कौन कर सकता है आवेदन?

इस कार्यक्रम के लिए वे सभी पुरुष और महिला उम्मीदवार पात्र हैं जो वर्तमान में अविवाहित हैं। इस भर्ती अभियान के सफल उम्मीदवार 4 वर्षों के लिए भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु के रूप में अपनी सेवा देंगे। खास बात यह है कि इन 4 वर्षों के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले 25 प्रतिशत उम्मीदवारों को वायुसेना में पूर्णकालिक यानी परमानेंट नौकरी का प्रस्ताव मिलने का भी मौका रहेगा।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए बुनियादी योग्यता 10वीं पास रखी गई है, लेकिन तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए नियम अलग हैं। विज्ञान विषय के छात्रों के लिए 10वीं या 12वीं में भौतिकी (Physics), गणित (Mathematics) और अंग्रेजी (English) होना अनिवार्य है। साथ ही कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में भी कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। यदि आपने भौतिकी और गणित के साथ दो साल का वोकेशनल कोर्स किया है, तब भी आप आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आर्ट्स (Arts) स्ट्रीम के छात्रों के लिए भी सभी विषयों में 50 प्रतिशत और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है।