NTA JEE Main 2026 Response Sheet: लाखों छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, आज आ सकती है प्रोविजनल आंसर की

जो छात्र अच्छे इंजीनियरिंग काॅलेज में दाखिला पाने का सपना देख रहे, उनके लिए रिजल्ट की घड़ी आ गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा आयोजित JEE Main 2026 के पहले सेशन की परीक्षाएं 21 से 28 जनवरी के बीच सफलता पूर्वक समाप्त हो चुकी हैं। अब छात्रो का पूरा ध्यान प्रोविजनल आंसर की और कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट पर है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, ये दोनों ही डॉक्यूमेंट्स 4 फरवरी 2026 तक जारी किए जाने की प्रबल संभावना है। छात्र अपनी लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर इन डॉक्यूमेंट्स को देख पाएंगे।

ऑब्जेक्शन विंडो

जैसे ही प्रोविजनल आंसर की पोर्टल पर उपलब्ध होगी, उसी के साथ ऑब्जेक्शन विंडो भी एक्टिव कर दी जाएगी। यह प्रक्रिया उन उम्मीदवारों के लिए ज्यादा जरूरी है जिन्हें लगता है कि किसी सवाल का जवाब ऑफिशियली गलत दिया गया है। छात्र 4 फरवरी से ही निर्धारित लिंक के माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। यहाँ यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि, सिर्फ पेड चुनौतियों को ही एक्सेप्ट किया जाएगा। बिना उचित प्रमाण और फिक्स्ड चार्जेस के किया गया कोई भी दावा नहीं माना जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर ही अपनी आपत्तियां पोर्टल पर सबमिट कर दे।

परीक्षा में छात्रों की भागीदारी

इस साल जनवरी सेशन में छात्रों का उत्साह देखने लायक रहा। डेटा के अनुसार, पेपर 1 B.E./B.Tech में कुल 13,00,368 छात्रो ने हिस्सा लिया। परीक्षा केंद्रों पर औसतन उपस्थिति 96.26 प्रतिशत दर्ज की गई, जो इस परीक्षा की गंभीरता को दर्शाती है। प्रतिभागियों में 4,314 उम्मीदवार PwD कैटेगरी से भी शामिल थे। वही बात करे परीक्षा के कठिनाई स्तर की, तो अधिकांश शिफ्ट्स में पेपर मॉडरेट स्तर का रहा। पिछले साल की तुलना में इस बार संतुलन बेहतर देखा गया, हालांकि कई छात्रों को मैथ्स का सेक्शन थोड़ा चुनौतीपूर्ण और लंबा लगा।

मार्किंग स्कीम

परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन का असेसमेंट करने के लिए छात्रों को मार्किंग स्कीम समझना जरूरी है। हर एक सही जवाब के लिए उम्मीदवार को 4 अंक दिए जाते हैं, जबकि हर गलत जवाब पर 1 अंक काट लिया जाता है। जिन सवालो का जवाब नहीं दिया गया है या जिन्हें रिव्यू के लिए छोड़ा गया है, उनके लिए कोई अंक नहीं मिलता है। छात्र अपनी रिस्पॉन्स शीट के साथ आंसर की मैच करके अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। इससे उन्हें आने वगले सेशन की तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलती है।

रिजल्ट

NTA द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पहले सेशन का रिजल्ट 12 फरवरी 2026 को घोषित किया जाएगा। हालांकि, छात्रों को ये बात याद रखनी चाहिए कि, जनवरी सेशन के तुरंत बाद ऑल इंडिया रैंक जारी नहीं की जाएगी। फाइनल रैंक और ऑफिशियल कट-ऑफ की घोषणा अप्रैल 2026 में होने वाले दूसरे सेशन के रिजल्ट के साथ की जाएगी। दोनों सेशन्स के परफॉर्मेंस के आधार पर ही बेस्ट स्कोर को रैंक डिटरमिनेशन के लिए चुना जाएगा।

नए बदलाव

इस साल परीक्षा की व्यवस्था और नियमों में कुछ छोटे लेकिन जरूरी बदलाव भी देखने को मिले हैं। विदेशी परीक्षा केंद्रों के लिए एप्लीकेशन फीस में वृद्धि की गई है और कुल केंद्रों की संख्या में भी कटौती हुई है। इसके अलावा जोनल इंस्टीट्यूट्स और परीक्षा केंद्रों की लिस्ट को भी अपडेट किया गया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी भ्रम से बचने के लिए सिर्फ ऑफिशियल पोर्टल पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें और रेगुलेरली वेबसाइट चेक करते रहें।
Hero Image