UK Scholarship: MSc-PhD के लिए स्कॉलरशिप दे रहा हिंदुजा फाउंडेशन, किंग्स कॉलेज लंदन में मिलेगा दाखिला

Newspoint
Hinduja Scholarships For Indians: भारतीय छात्रों को ब्रिटेन जाकर हेल्थकेयर से जुड़ी फील्ड में पढ़ाई करने का मौका मिल रहा है। हिंदुजा ग्रुप से जुड़े हिंदुजा फाउंडेशन ने किंग्स कॉलेज, लंदन में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप का ऐलान किया है। इसके लिए सिर्फ भारतीय छात्र ही अप्लाई कर सकते हैं। ये स्कॉलरशिप मास्टर्स के साथ-साथ पीएचडी की पढ़ाई के लिए दी जाएगी। इसका मकसद अगली पीढ़ी के बायोमेडिकल इनोवेटर्स को बढ़ावा देना है।
Hero Image
UK Global Talent Visa 2025: भारतीय वैज्ञानिकों और टेक एक्सपर्ट्स के लिए फास्ट-ट्रैक PR का सुनहरा मौका


हिंदुजा फाउंडेशन ने स्कॉलरशिप को लेकर किंग्स कॉलेज के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत, भारतीय छात्रों को स्कूल ऑफ बायोमेडिकल इंजीनियरिंग एंड इमेजिंग साइंसेज में हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी में चार वर्षीय पीएचडी स्कॉलरशिप और किंग्स कॉलेज लंदन में एक वर्षीय MSc मेडटेक इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप में स्कॉलशिप दी जाएगी। आइए इस स्कॉलरशिप से जुड़ी जरूरी डिटेल्स भी जान लेते हैं, ताकि आवेदन में दिक्कत नहीं आए।

हिंदुजा स्कॉलरशिप से जुड़ी जरूरी डिटेल्स

स्कॉलरशिप के तहत क्या-क्या मिलेगा?
  • एक स्कॉलरशिप के तहत विदेशी छात्र की 80% ट्यूशन फीस कवर की जाएगी।
  • चार स्कॉलरशिप के माध्यम से विदेशी छात्र की 50% ट्यूशन फीस कवर होगी।

हिंदुजा स्कॉलरशिप उन भारतीय छात्रों को मिलेगी, जो किंग्स कॉलेज में MSc मेडटेक इनोवेशन एंड आंत्रप्रेन्योरशिप करना चाहते हैं। इसके जरिए सिर्फ ट्यूशन फीस का कुछ हिस्सा कवर होगा। बाकी के खर्चे स्टूडेंट को खुद ही उठाने होंगे। ये स्कॉलरशिप हिंदुजा फाउंडेशन और किंग्स कॉलेज लंदन के बीच एक रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है, जिसका मकसद हेल्थकेयर एजुकेशन, ट्रेनिंग और रिसर्च को आगे बढ़ाना है।

हिंदुजा PhD स्कॉलरशिप
जिस तरह MSc करने के लिए स्कॉलरशिप दी जा रही है। ठीक ऐसे ही भारतीय छात्रों को PhD के लिए भी स्कॉलरशिप मिल रही है। EPSRC सेंटर फॉर डॉक्टोरल ट्रेनिंग इन एडवांस्ड इंजीनियरिंग फॉर पर्सनलाइज्ड सर्जरी एंड इंटरवेंशन के माध्यम से 4 वर्षीय PhD करवाई जा रही है। कुल मिलाकर PhD के लिए चार स्कॉलरशिप मिलेंगी। इसके लिए 3 रिसर्च सब्जेक्ट्स भी हैं, जिसमें स्मार्ट इंस्ट्रूमेंट्स, सर्जिकल डेटा साइंस और डिजिटल सर्जिकल ट्विन्स शामिल हैं।

हिंदुजा स्कॉलरशिप के लिए कैसे अप्लाई करें?
स्कॉलरशिप पाने के लिए सबसे पहले भारतीय छात्रों को किंग्स कॉलेज के MSc कोर्स में एडमिशन लेना होगा। एडमिशन ऑफर लेटर मिलने के साथ ही कॉलेज की तरफ से स्कॉलरशिप फॉर्म भी भेज दिया जाएगा। भारतीय छात्रों को सिर्फ इसे भरकर जमा करना है। इसके साथ ही छात्रों को एक स्टेटमेंट ऑफ पर्पज (SOP) भी लिखना होगा।

इसमें स्टूडेंट को स्कॉलरशिप पाने के लिए अपनी बात रखनी होगी और यह बताना होगा कि इससे उसके करियर को कैसे मदद मिलेगी, वह अपनी क्लास में क्या योगदान देगा और वैश्विक स्तर पर हेल्थकेयर पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। स्टूडेंट के जरिए दिए गए आवेदन की फिर जांच की जाएगी। इसके बाद हर स्टूडेंट की एक रैंकिंग तैयार होगी और इसमें जो सबसे ऊपर होगा, उसे स्कॉलरशिप मिलेगी।