MP Board 10th Result 2026: बिना देरी एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट, इस Link पर अपना नाम डालकर अभी करें रजिस्ट्रेशन

Newspoint
MP Board 10th Result 2026 Link: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( MPBSE ), भोपाल हायर सेकेंडरी स्कूल (HSC या कक्षा 10) बोर्ड परिणाम घोषित करने वाला है। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा कर दी है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना Roll Number निकालकर रख लें।

छात्रों की सहूलियत के लिए नवभारत टाइम्स.कॉम (NBT) पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकेगा। स्टूडेंट्स अभी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ताकि MP Board 10th Result 2026 LIVE होने के बाद बिना किसी देरी के आसानी से अपना बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकें।
Hero Image



MPBSE Board 10th Result 2026: नवभारत टाइम्स.कॉम पर रजिस्ट्रेशन शुरू एमपी बोर्ड 10वीं परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों नवभारत टाइम्स.कॉम पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बिना देरी अपना एमपी 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स अभी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करना भी बहुत आसान है। बस आपको अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की जरूरत है, जिसके जरिए बोर्ड रिजल्ट की जानकारी आप तक पहुंच जाएगी।

MPSBE 10th Result 2026 नवभारत टाइम्स.कॉम पर कैसे चेक करें? एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक नवभारत टाइम्स.कॉम पर भी उपलब्ध रहेगा। स्टूडेंट्स यहां बताए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
  • सबसे पहले अपने मोबाइल पर नवभारत टाइम्स.कॉम की वेबसाइट ओपन करें।
  • होमपेज पर राइट साइड दिए गए मेन्यू आइकन पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन में 'एग्जाम रिजल्ट्स' लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां 'एमपी बोर्ड रिजल्ट’ से संबंधित किसी भी लिंक पर क्लिक करें।
  • इसमें रिजल्ट चेक करने वाला बॉक्स दिखेगा, जहां अपना नाम, रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • आपका यूपी बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। स्टूडेंट्स इसे चेक कर सकेंगे।
  • इसी तरह बारहवीं के छात्र एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।


सीएम डॉ. मोहन यादव घोषित करेंगे एमपी बोर्ड रिजल्टमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परिणाम 2026 घोषित करेंगे। परिणामों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। साथ ही पास हुए छात्र-छात्रों की जानकारी, पास प्रतिशत, 10वीं-12वीं टॉपर्स के नाम और जिलेवार अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों का प्रतिशत आदि जानकारी दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट और एक्स अकाउंट पर नजर बनाए रखें।