CA Topper Noor Singla: वो रोता था तो बहन कहती- तू कर लेगा, क्रिकेट से सीखकर सीए टॉप कर गए नूर सिंगला
CA Topper 2026 Noor Singla Success Story : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल मई 2026 रिजल्ट जारी कर दिया है। पटियाला के नूर सिंगला ने ICAI CA फाइनल मई 2026 की परीक्षा में AIR-1 हासिल की। उन्होंने 600 में से 499 अंक (83.17%) हासिल किए। CA टॉपर बनने का नूर का सफर आसान नहीं था। तैयारी के दौरान उनके सामने कई चुनौतियां रहीं लेकिन उनकी बहन लगातार हौसला बढ़ाया। क्रिकेट में अनुशासन और फोकस उनकी पढ़ाई में भी काम आया।

नूर ने सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट में भी ऑल इंडिया रैंक (AIR-2) हासिल की थी। सीए फाइनल टॉपर की सक्सेस स्टोरी मेहनत, अनुशासन और सही स्ट्रैटेजी से सफलता तक पहुंचने के बारे में बताती है।
CA इंटर रिजल्ट में थी रैंक-2, अब फाइनल रिजल्ट में AIR-1
नूर सिंगला एक इंटरव्यू में बताते हैं कि वह पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं। उन्होंने CA इंटरमीडिएट लेवल से ही अपना टैलेंट दिखा दिया था। CA इंटर में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की थी और उसे वह आज भी अपनी बड़ी उपलब्धि मानते हैं। अब नूर ने ICAI CA फाइनल मई 2026 की परीक्षा के रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल करके शानदार सफलता पाई है। उन्होंने 600 में से 499 अंक (83.17%) हासिल किए हैं।
तैयारी के दौरान चुनौतियां-आंसू भी आए, बहन ने बढ़ाया हौसलानूर का टॉप तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। उन्हें CA बनने की प्रेरणा अपनी बड़ी बहन से मिली थी। CA फाउंडेशन परीक्षा पास करने के बाद उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया, जिससे उन्होंने CA बनने का फैसला कर लिया। तैयारी के दौरान उनके सामने कई चुनौतियां थी। वह बताते हैं कि कई बार ऐसे दिन भी आए जब उनकी आंखों में आसूं थे लेकिन उनकी बहन ने कहा कि तुम कर लोगे। बहन के साथ के अलावा परिवार से प्रेरणा मिली।

Next Story