Ireland Scholarships 2026: ट्यूशन फीस दिए बिना आयरलैंड में पढ़ने का स्कोप, भारतीयों को मिल रही स्कॉलरशिप
Study Abroad Scholarships: अगर आप विदेश में पढ़ना चाहते हैं, लेकिन भारी-भरकम फीस की वजह से टेंशन में हैं? अगर आपको लग रहा है कि आप कम बजट होते हुए भी विदेश में कैसे पढ़ पाएंगे, तो फिर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि यूरोपीय देश आयरलैंड की एक यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों को स्कॉलरशिप दे रही है। इस स्कॉलरशिप की सबसे अच्छी बात ये है कि छात्रों को कोई भी ट्यूशन फीस नहीं देनी है। उसे सिर्फ अपने रहने-खाने, ट्रैवल और निजी खर्चों की व्यवस्था करनी होगी।

आयरलैंड में मिल रही स्कॉलरशिप का नाम 'जॉन थॉम्पसन स्कॉलरशिप' है। इसे डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी (DCU) बिजनेस स्कूल की तरफ से दिया जा रहा है। ये स्कॉलरशिप DCU बिजनेस स्कूल में मास्टर्स इन डिजिटल मार्केटिंग की पढ़ाई के लिए मिल रही है। DCU बिजनेस स्कूल में मिलने वाली इस स्कॉलरशिप को जॉन थॉम्पसन की याद में दिया जाता है, जो आयरलैंड में एक नामी न्यूजपेपर एग्जिक्यूटिव थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि स्कॉलरशिप के लिए कहां अप्लाई करना है, इसे पाने के लिए विदेशी छात्रों को किन शर्तों को पूरा करना होगा।
जॉन थॉम्पसन स्कॉलरशिप से जुड़ी जरूरी डिटेल्स
जॉन थॉम्पसन स्कॉलरशिप की शर्तें क्या हैं?
स्कॉलरशिप के लिए कैसे अप्लाई करें?
स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने के लिए सीधे DCU बिजनेस स्कूल के मार्केटिंग ग्रुप हेड, प्रोफेसर एडगर मोर्गेनरोथ को ईमेल करना होगा। उनकी ईमेल आईडी businessscholarships@dcu.ie है। आवेदन के दौरान सीवी, स्टेटमेंट ऑफ मोटिवेशनन और 250 शब्दों का एक लेटर लिखना होगा, जिसमें ये बताना होगा कि आप स्कॉलरशिप के लिए क्यों फिट हैं।

- पढ़ाई का स्तर: मास्टर्स
- कॉलेज: डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल
- स्कॉलरशिप देने वाला देश: आयरलैंड
- स्कॉलरशिप से जुड़ा कोर्स: डिजिटल मार्केटिंग
- कोर्स की अवधि: 2 साल
- आवेदन की आखिरी तारीख: 30 जुलाई 2026
- आवेदन लिंक: John Thompson Scholarship Application Link
जॉन थॉम्पसन स्कॉलरशिप की शर्तें क्या हैं?
- स्कॉलरशिप पाने के लिए स्टूडेंट ने पहले ही DCU बिजनेस स्कूल में एमएससी इन डिजिटल मार्केटिंग प्रोग्राम में अप्लाई किया हो।
- स्टूडेंट के पास DCU बिजनेस स्कूल में कोर्स शुरू करने के लिए एडमिशन ऑफर लेटर भी होना चाहिए।
- स्टूडेंट को अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए, क्योंकि पढ़ाई इसी भाषा में करवाई जाएगी।
- स्टूडेंट ने अच्छे नंबरों के साथ बैचलर्स किया है।
- स्टूडेंट को मीडिया, मार्केटिंग, बिजनेस और जर्नलिज्म जैसी फील्ड में दिलचस्पी होनी चाहिए।

Next Story