Railway GK: चिनाब नदी पर बना है दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल, एफिल टाॅपर से भी ज्यादा है हाईट

Newspoint
World’s Highest Chenab Bridge GK Facts: भारत में रेलवे केवल यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह देश की इंजीनियरिंग क्षमता और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में विकास की कहानी भी बताता है। जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी के ऊपर बना चिनाब रेलवे पुल इसका जीता-जागता उदाहरण है। नदी तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर बना यह पुल दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च पुल के रूप में जाना जाता है।
Hero Image

इसकी ऊंचाई पेरिस के प्रसिद्ध एफिल टावर से भी ज्यादा है। रेलवे सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और इंटरव्यू के लिए इस पुल से जुड़ी जानकारी और जीके फैक्ट्स महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आइए जानें इस पुल के बारे में विस्तार से।

भारत में चिनाब नदी दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बना चिनाब रेल पुल भारतीय रेलवे की इंजीनियरिंग क्षमता का खास उदाहरण है। PIB और रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट konkanrailway.com के अनुसार, नदी तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर बना यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। यह पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) का महत्वपूर्ण हिस्सा है और जम्मू-कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है।

पेरिस के एफिल टावर से भी ऊंचा है पुल, 1,315 मीटर है लंबाईइस पुल की ऊंचाई पेरिस के एफिल टावर से भी 35 मीटर ज्यादा है। अगर चिनाब रेल पुल की लंबाई की बात की जाए तो यह 1,315 मीटर है। यह एक स्टील आर्च संरचना है, जिसे चिनाब नदी की गहरी घाटी और कठिन पहाड़ी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पुल का निर्माण बक्कल और कौड़ी के बीच किया गया है। यह परियोजना भारतीय रेलवे के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग कार्यों में शामिल रही है।

तेज हवा और भूकंप को झेलने के लिए खास डिजाइनइतनी ऊंचाई और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक स्थिति के कारण पुल की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसे 266 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवा को झेलने के लिए डिजाइन किया गया है। यह क्षेत्र Seismic Zone-V में आता है, इसलिए पुल को हाई तीव्रता वाले भूकंपीय प्रभावों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। सितंबर 2026 की PIB जानकारी के मुताबिक पुल की कोडल लाइफ 120 साल है।

चिनाब नदी रेलवे ब्रिज जीके फैक्ट्स
  • पुल का स्थान- रियासी जिला, जम्मू-कश्मीर।
  • किस नदी पर बना है- चिनाब नदी।
  • पुल की ऊंचाई- नदी तल से 359 मीटर।
  • पुल की लंबाई- 1,315 मीटर।
  • पुल का प्रकार- स्टील आर्च रेलवे ब्रिज।
  • मुख्य आर्च स्पैन- 467 मीटर।
  • एफिल टावर से तुलना- चिनाब रेल पुल एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा है।
  • पुल का उद्घाटन- 6 जून 2025 को चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया गया।

USBRL का अहम हिस्सा है चिनाब रेल पुलचिनाब रेल पुल को अलग से देखने के बजाय USBRL परियोजना के हिस्से के रूप में समझना जरूरी है। इस रेल परियोजना का उद्देश्य कश्मीर घाटी को देश के व्यापक रेल नेटवर्क से जोड़ना है। जून 2025 में चिनाब ब्रिज के उद्घाटन के साथ USBRL परियोजना ने जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। 272 किलोमीटर लंबी USBRL परियोजना में कई सुरंगों और पुलों का निर्माण शामिल है।