Bihar B.Ed Result 2026: आ रहा है बिहार बीएड का रिजल्ट, 37 हजार से ज्यादा सीटें, यहां मिलेगा स्कोरकार्ड Link
Bihar B.Ed CET Result 2026, biharcetbed-brabu.in: बिहार में बीएड करने के लिए प्रवेश परीक्षा देने के वाले उम्मीदवारो का इंतजार जल्द ही समाप्त हो जाएगा। बिहार बीएड कंबाइंड एंट्रेस टेस्ट (CET-BED 2026) का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। ऐसे में जिन भी कैंडिडेट्स ने बीएड के 2 वर्षीय कोर्स में एडमिशन लेने के लिए इस परीक्षा में भाग लिया है, वो नतीजे आने के बाद अपने स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in से चेक कर सकेंगे। इस बार बीएड और शिक्षा शास्त्री का एंट्रेस एग्जाम बीआरएबीयू ने आयोजित किया है।

दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री (B.ED) प्रवेश परीक्षा के जरिए पूरे बिहार की अलग-अलग यूनिवर्सिटी और उनसे संबंधित कॉलेजों में 37,250 सीटों पर एडमिशन किया जाएगा। रिजल्ट आने के बाद अभ्यर्थियों को कॉलेज हुए कॉलेज में काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
बिहार बीएड का रिजल्ट 2026
बिहार बीएड और शिक्षा शास्त्री 2026 परीक्षा 7 जून को राज्य के 180 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिसमें 1.12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा होने के बाद बीआरबीयू ने अगले दिन 8 जून 2026 को आंसर-की भी जारी कर दी थी। इसके बाद बीएड उत्तर कुंजी पर 9 जून से 10 जून 2026 तक ऑब्जेक्शन लिए गए थे। अब आज 19 जून को बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणामों का ऐलान किया जा रहा है। रिजल्ट में आई रैंक के आधार पर ही कैंडिडेट को कॉलेज अलॉट किया जाएगा।
बिहार B.Ed रिजल्ट कैसे चेक करें?
बिहार सीईटी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स के जरिए अपना स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे-
अब जैसे ही View Result पर क्लिक करेंगे आपके सामने स्कोरकार्ड खुल जाएगा। आप इसमें अपनी रैंक और नंबर देख सकते हैं।
स्कोरकार्ड में क्या जरूर चेक करें?
बीएड रिजल्ट स्कोरकार्ड आने के बाद आपको इसमें अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा का सेशन, रैंक, कुल स्कोर आदि डिटेल्स ध्यान से चेक करनी चाहिए। परिणाम में आए आपके मार्क्स के आधार पर एडमिशन के लिए आपको कॉलेज अलॉट किया जाएगा। इसके बाद आपको यहां काउंसलिंग फीस भरकर अपनी बीएड एडमिशन के लिए सीट फिक्स करनी होगी।
दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री (B.ED) प्रवेश परीक्षा के जरिए पूरे बिहार की अलग-अलग यूनिवर्सिटी और उनसे संबंधित कॉलेजों में 37,250 सीटों पर एडमिशन किया जाएगा। रिजल्ट आने के बाद अभ्यर्थियों को कॉलेज हुए कॉलेज में काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
बिहार बीएड का रिजल्ट 2026
बिहार बीएड और शिक्षा शास्त्री 2026 परीक्षा 7 जून को राज्य के 180 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिसमें 1.12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा होने के बाद बीआरबीयू ने अगले दिन 8 जून 2026 को आंसर-की भी जारी कर दी थी। इसके बाद बीएड उत्तर कुंजी पर 9 जून से 10 जून 2026 तक ऑब्जेक्शन लिए गए थे। अब आज 19 जून को बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणामों का ऐलान किया जा रहा है। रिजल्ट में आई रैंक के आधार पर ही कैंडिडेट को कॉलेज अलॉट किया जाएगा।
बिहार B.Ed रिजल्ट कैसे चेक करें?
बिहार सीईटी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स के जरिए अपना स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।
- यहां आपको होमपेज पर Bihar CET-Bed and Shiksha Shastri Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें। (लिंक एक्टिव होने के बाद)
- लॉगइन पेज खुलने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड की जानकारी भरें।
- अगर कैप्चा भरने के स्क्रीन पर आता है तो आपको इसको भी हूबहू भरकर Submit करना होगा।

Next Story