दिल्ली, UP, राजस्थान, हरियाणा के स्कूलों पर जहरीली हवा का असर! नवंबर-दिसंबर की एक्टिविटी पर आई CAQM की सलाह

Newspoint
CAQM Advisory For schools 2026: स्कूल में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरह की स्पोर्ट्स एक्टिविटीज अक्सर करवाई जाती हैं। लेकिन नवंबर और दिसंबर में चार राज्यों को स्कूलों को ऐसा न करने की सलाह दी गई है। यह एडवाइजरी स्कूली बच्चों की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की तरफ से जारी की गई है। निकाय ने कहा है कि अगर इन दो महीनों के लिए कोई भी स्पोर्ट्स एक्टिविटी या कॉम्पिटीशन स्कूल ने शेड्यूल किया है तो उसे फिर से रीशेड्यूल कर लें।
Hero Image

दरअसल, एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशनिंग ने यह एडवाइजरी जहरीली हवा और प्रदूषण को देखते हुए जारी की है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में नवंबर और दिसंबर में हवा की गुणवत्ता बहुत ही खराब स्तर पर पहुंच जाती है। इसीलिए पिछले एयर क्वालिटी ट्रेंड को देखते हुए यह एडवाइजरी दी जा रही है। दिल्ली एनसीआर के सभी स्कूलों इन दो महीनों में किसी भी तरह की स्पोर्ट्स एक्टिविटी आयोजिन न करने के कहा जा रहा है।


पिछले साल को देखते हुए बढी चिंतायह लेटेस्ट एडवाइजरी पिछले साल की परिस्थितियों को देखते हुए जारी की गई है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट का जिक्र करते हुए बताया गया है कि MC मेहता बनाम भारत सरकार मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने CAQM को नवंबर को दिसंबर में होने वाली स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के लिए निर्देश जारी करने को कहा था। इसके बाद CAQM ने सरकार ने एनसीआर और दिल्ली सरकार के स्कूलों को फिजिकल और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज टालने की सलाह दी थी। इस साल भी खराब हवा को देखते हुए यह एडवाइजरी पहले ही जारी कर दी गई है।


नवंबर-दिसंबर में न हो स्पोर्ट्स एकिटिविटीCAQM ने अपनी नई एडवाइजरी में फिर से उन्हीं बातों को दोहराते हुए कहा कि 'पिछले साल की तरह इस साल भी एडवाइजरी वही रहेगी। इसीलिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सरकार को सलाह दी जाती है कि वे यह कंफर्म करें कि नवंबर और दिसंबर के दौरान स्कूलों में कोई भी फिजिकल स्पोर्ट्स एक्टिविटी या प्रतियोगिता आयोजित न हो।'


बच्चों की सेहत पर सीधा असरयह फैसला इसीलिए भी जरूरी है क्योंकि यह एडवाइजरी सीधे-सीधे बच्चों की हेल्थ से जुड़ी हुई है। जहरीली हवा में अगर कोई भी बाहरी गतिविधि होती है तो इससे बच्चो का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसीलिए दो महीने पहले से ही यह कहा जा रहा है कि इन महीनों में किसी भी तरह की बाहरी गतिविधियां शेड्यूल न करें। अगर हो भी गई हैं, तो स्कूलों के पास अभी इन्हें फिर से शेड्यूल करने का समय है।