Success Story: प्यार में धोखा मिला तो गर्लफ्रेंड से कहा- एक दिन IAS बनूंगा, 2 बार हारे, फिर निकाल ही लिया UPSC

Newspoint
Newspoint
Success Story of Aditya Pandey: फिल्मों में अक्सर देखा जाता है कि प्यार में धोखा मिलने के बाद कोई इंसान खुद को सफल बनाने की ठान लेता है। लेकिन ऐसी कहानी जब असल जिंदगी में देखने को कम ही मिलती है। हालांकि, बिहार के आदित्य पांडे की कहानी कुछ ऐसी ही है, जिन्होंने प्यार में धोखा मिलने के गर्लफ्रेंड से कहा कि वह एक दिन IAS अधिकारी बनेंगे। कई असफलताओं और मुश्किलों के बावजूद उसने हार नहीं मानी और आखिरकार UPSC परीक्षा पास कर अपना सपना पूरा कर लिया। यह सक्सेस स्टोरी बताती है कि कैसे आदित्य ने दर्द को अपनी ताकत बनाया और IAS बनकर अपनी चमक बिखेरी।
Newspoint
Hero Image
आदित्य पांडे बिहार के रहने वाले हैं। वह एक वीडियो में बताते हैं कि अपने तीन बहनों और एक भाई के बीच पले-बढ़े। बिहार के पटना निवासी आदित्य पांडे अपने परिवार में सबसे छोटे हैं। वह पढ़ाई से ज्यादा शरारतों के लिए पहचाने जाते थे। उनके एक शिक्षक ने मजाक में उनके पिता से कहा था कि अगर यह लड़का पढ़ाई में सफल हो गया तो वह अपनी मूंछ मुंडवा देंगे। शुरुआती पढ़ाई पटना में हुई थी लेकिन बाद में वह अपनी बहन के पास गुजरात के जामनगर चले गए।
Newspoint
जामनगर में पढ़ाई के दौरान आदित्य ने 8वीं और 9वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन किया और क्लास में टॉप भी किया। लेकिन 10वीं में उनकी गर्लफ्रेंड बन गई थी, जिसका असर पढ़ाई पर पड़ा। उनका ध्यान पढ़ाई से भटक गया था और हाईस्कूल का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आया। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें वापस पटना बुला लिया ताकि वह दोबारा पढ़ाई पर ध्यान दे सकें।
Newspoint
12वीं के बाद आदित्य अंग्रेजी विषय में आगे पढ़ना चाहते थे लेकिन पिता की इच्छा पर उन्होंने इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। शुरुआत में सब ठीक चला, लेकिन फिर उनकी गर्लफ्रेंड से उनका ब्रेकअप हो गया। यह उनके लिए बेहद कठिन समय था। प्यार में धोखा मिलने के बाद उन्होंने उसे कहा कि वह IAS बनेंगे। खुद से वादा किया और UPSC परीक्षा की तैयारी को अपना लक्ष्य बना लिया।
Newspoint
UPSC की तैयारी के दौरान आदित्य को लगातार 2 साल असफलता मिली। 2021 और 2022 में परीक्षा पास नहीं कर पाने के कारण वह काफी तनाव में आ गए थे। नौकरी छोड़कर पूरी तरह तैयारी करने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही थी। आसपास के लोग भी ताने देने लगे थे कि वह कुछ नहीं कर पाएंगे। हालांकि आदित्य ने हार नहीं मानी और खुद पर भरोसा बनाए रखा। उन्होंने तय कर लिया था कि सफलता मिलने तक कोशिश जारी रखेंगे।
Newspoint
आदित्य ने तैयारी के दौरान सेल्फ स्टडी और टाइम मैनेजमेंट पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया। उन्होंने किसी बड़ी टेस्ट सीरीज पर निर्भर रहने के बजाय इंटरनेट से सामग्री जुटाकर घर पर ही अभ्यास किया। मेन्स परीक्षा के लिए रोज आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस की। इंटरव्यू की तैयारी में उन्होंने सीमित लोगों से मार्गदर्शन लिया और मानसिक तनाव कम करने के लिए परिवार और दोस्तों का सहारा लिया। उन्होंने UPSC 2023 में ऑल इंडिया 48वीं रैंक हासिल की थी। आज वह IAS अफसर हैं। (सभी फोटो-Instagram/aaditya.advait)