Haryana Board 10th Topper List 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं का टॉप किसने किया, देखें अव्वल स्टूडेंट्स की पूरी लिस्ट

Newspoint
HBSE Haryana Board Class 10th Topper List 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के वार्षिक परीक्षाफल जारी होने वाले हैं। लाखों स्टूडेंट्स जिन्होंने दसवीं के एग्जाम दिए हैं, वो अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in से अपने नतीजे चेक कर सकेंगे। हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक 1 बजे एक्टिव होगा है। इसके बाद छात्र अपने रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं रिजल्ट की घोषणा के साथ हरियाणा बोर्ड इस साल के टॉपर स्टूडेंट्स के नाम भी जारी करेगा। कुल पास प्रतिशत की डिटेल भी जारी होगी।
Hero Image

Haryana Board 10th Toppers: पिछले साल के टॉपर्स
  • रैंक 1- रोहित, ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, हिसार- 497 अंक
  • रैंक 1- माही, न्यू सरस्वती सीनियर सेकंडरी स्कूल, अम्बाला- 497 अंक
  • रैंक 1- रोमा, सीआर सीनियर सेकंडरी स्कूल, झज्जर- 497 अंक
  • रैंक 1- तानिया, सीआर सीनियर सेकंडरी स्कूल, झज्जर- 497 अंक
Haryana Board 10th Result 2026 Check: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?स्टूडेंट्स और पेरेंट्स हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड (HBSE) ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए नीचे बताए स्टेप्स के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-


  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
  • विंडो खुलने के बाद होमपेज पर आपको Haryana Board Class 10th Result 2026 Link नजर आएगा।
  • इसपर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई डिटेल्स सही से भरें।
  • अब अगर आपको बगल में कैप्चा कोड नजर आता है तो इसे भी हूबहू उसी तरह फिल करें।
  • इसके बाद SUBMIT करते ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।

  • खबर अपडेट हो रही है..