IIT Admission 2026: जिसकी पूछ नहीं थी उस सिविल इंजीनियरिंग की बढ़ गई डिमांड! IIT बॉम्बे की रैंक ने चौंकाया
IIT Bombay BTech Civil Engineering Admission 2026: टाॅप इंजीनियरिंग काॅलेजों में बीटेक सहित अन्य कोर्सेस में एडमिशन चल रहे हैं। जहां ज्यादातर छात्रों की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) ब्रांच होती है। हालांकि, इस बार उस ब्रांच की डिमांड बढ़ गई है, जिसकी पिछले कुछ साल से पूछ भी नहीं थी। IIT बाॅम्बे में की 2026 ओपनिंग-क्लोजिंग रैंक में सिविल इंजीनियरिंग की हाई डिमांड देखी गई है।

JoSAA काउंसलिंग के पहले यानी राउंड-1 डेटा ने चौंका दिया है। टॉप रैंकर्स की कम पसंद वाली ब्रांच सिविल इंजीनियरिंग के पहले राउंड में ही हाई रैंक जाना IIT एडमिशन में नया ट्रेंड दिख रहा है। आइए यहां विस्तार से इसके बारे में समझते हैं।
सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच की डिमांड बढ़ी, कई छात्रों की पहली पसंद
JoSAA 2026 के राउंड-1 डेटा के अनुसार, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (IIT) बाॅम्बे में इस साल सिविल इंजीनियरिंग में हाई डिमांड दिखी है। पिछले साल IIT बॉम्बे में सिविल इंजीनियरिंग के लिए ओपनिंग रैंक 2,666 थी लेकिन इस साल यह ऑल-इंडिया रैंक 385 हो गई। आंकड़ों से स्पष्ट समझा जा सकता है कि कई छात्रों ने सिविल इंजीनियरिंग को अपनी पहली पसंद के तौर पर चुना है।

Next Story