Kargil Vijay Diwas 2026: हड्डियां गला देने वाली ठंड में भी अडिग थे भारत के वीर योद्धा, कैसे शुरू हुआ था विवाद?
Kargil Vijay Diwas 2026 History: कारगिल की 80 से 90 डिग्री वाली दुर्गम पहाड़ियां, पथरीली चट्टान, सांस लेना भी मुश्किल और हड्डियां गला देने वाली माइनस 10 से 40 डिग्री सेल्सियस ठंड... उन हालातों में भी भारत के वीर सपूत दुश्मन सेना को ललकार रहे थे। आज से 27 साल पहले भारत के वीर योद्धाओं ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर कारगिल की बर्फीली चोटियों पर फिर से तिरंगा लहरा दिया था। 26 जुलाई का दिन भारतीय इतिहास में एक सुनहरे और गर्व भरे अध्याय के रूप में दर्ज है। देश उन वीर योद्धाओं के साहस, बलिदान और समर्पण को कभी नहीं भुला सकता।

Next Story