JAC Board 10th Result 2026 Website: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट jacresults.com के अलावा इन वेबसाइट्स पर भी कर सकेंगे चेक

Newspoint
JAC 10th Result 2026 Website List: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज, 23 अप्रैल 2026 को झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी करने जा रहा है। JAC 10th Result 2026 Link LIVE होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने रोल नंबर से मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 1 बजे के बादझारखंड बोर्ड 10वीं सरकारी रिजल्ट का इंतजार करीब 4 लाख से अधिक छात्रों और उनके माता-पिता को है। सभी की निगाहें झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची पर टिकी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जेएसी आज दोपहर 1 बजे के बाद कभी भी 10वी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर सकता है। हालांकि 12वीं के छात्रों को अभी अपने JAC 12th Result 2026 के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
Hero Image

JAC 10वीं का रिजल्ट कहां-कहां चेक कर सकते हैं? ये रही Website Listमैट्रिक का रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स यहां बताई गई वेबसाइट्स के माध्यम से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

  • jacresults.com
  • jac.jharkhand.gov.in
  • jacexamportal.in


डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी देखें 10वीं का रिजल्टझारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्रों को डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट और उमंग ऐप या वेबसाइट पर ऑनलाइन मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने ऑप्शन मिलता है।

  • digilocker.gov.in
  • web.umang.gov.in


JAC 10th Marksheet 2026 पर जरूर चेक करें ये डिटेल्सझारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स को अपनी प्रोविजनल मार्कशीट पर यहां बताई गई जरूरी डिटेल्स चेक करनी चाहिए-

  • छात्र का नाम
  • माता का नाम
  • पिता का नाम
  • स्कूल कोड
  • सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
  • ओवरऑल पास प्रतिशत
  • रिजल्ट स्टेटस आदि


JAC 10वी की ओरिजनल मार्कशीटझारखंड बोर्ड मैट्रिक परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद, ओरिजनल के बजाय प्रोविजनल मार्कशीट उपलब्ध होती है। रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद जेएसी 10वीं की ओरिजनल मार्कशीट प्रोवाइड कराता है, जो छात्रों को अपने-अपने स्कूलों से ही मिलती है।

अच्छे मार्क्स नहीं आए तो क्या है ऑप्शन?जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें पुनर्मूल्यांकन या रीचेकिंग के लिए आवेदन करने का विकल्प मिलेगा। बोर्ड जल्द ही आवेदन की तारीखें और प्रक्रिया जारी करेगा। प्रत्येक विषय के लिए एक छोटा सा शुल्क देना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।