UP Board Toppers Prize 2026: यूपी बोर्ड टॉपर्स को क्या मिलेगा? 10वीं-12वीं वालों को इनाम और लैपटॉप, देखें लिस्ट

Newspoint
UP Board 10th 12th Topper Prize Money 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के साथ ही टाॅपर्स को मिलने वाले इनाम की घोषणा भी की जाती है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हाई स्कूल और इंटर में टाॅप करने वाले छात्रों को पुरस्कृत करता है। राज्यस्तर और जिला स्तर पर टाॅप करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाता है।

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट 2026 लाइव होने के बाद टाॅपर्स प्राइज के बारे में जानकारी दी जा सकती है। इनामों में नकद पुरस्कार (कैश प्राइज), लैपटाॅप, मेडल और सम्मान पत्र आदि शामिल होता है। इसके अलावा जिला और राज्य स्तर पर मेधावियों को अलग-अलग पुरस्कार दिए जाते हैं।
Hero Image

कब जारी होगा यूपी बोर्ड UPMSP Result 2026?
UPMSP यूपी बोर्ड रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी कर दिया जाएगा। UP Board 10th 12th Result 2026 Live होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर चेक कर पाएंगे। इसके अलावा छात्र नवभारतटाइम्स.काॅम (NBT) पर रजिस्टर करके परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए नीचे बाॅक्स में डिटेल भरकर रजिस्टर करके रिजल्ट देख सकते हैं-



UP Board Toppers Prize 2026 जानिए क्या मिलेगा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के टॉपर्स को सम्मानित किया जाता है। 2026 में भी टॉप करने वाले मेधावी छात्रों के लिए सरकार द्वारा आकर्षक पुरस्कार और सुविधाएं दी जा सकती हैं। इसके अलावा जिला और स्कूल स्तर पर भी छात्रों को पुरस्कार और सम्मानित किया जाता है।

UP Board टाॅपर्स को क्या मिलेगा? देखें लिस्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद टाॅपर्स प्राइज की घोषणा हो सकती है। हालांकि, पिछले कुछ साल के पैटर्न को देखा जाए तो UP Board Toppers Prize List में कई नकद पुरस्कार, लैपटाॅप और मेडल के अलावा अन्य इनाम रहते हैं, यहां देखें-
  • नकद पुरस्कार (Cash Prize): राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जा सकता है। जिला स्तर के टॉपर्स को भी अलग-अलग राशि मिलती है, जो 20,000 से 50,000 तक हो सकती है।
  • लैपटॉप या टैबलेट: डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार टॉपर्स को फ्री लैपटॉप या टैबलेट देती है। इससे छात्र आगे की पढ़ाई और ऑनलाइन संसाधनों का लाभ उठा सकते हैं।
  • सम्मान पत्र और मेडल: टॉपर्स को सम्मानित करने के लिए मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र (Certificate of Excellence) दिए जाते हैं, जो उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • स्काॅलरशिप: कई बार टॉपर्स को आगे की पढ़ाई के लिए स्काॅलरशिप और मेधावियों को अन्य सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता मिलती है।
  • सार्वजनिक सम्मान: टॉपर्स को जिला और राज्य स्तर पर समारोह आयोजित करके सम्मानित किया जाता है, जिसमें बड़े अधिकारी और मंत्री भी शामिल होते हैं।

UPMSP यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं टाॅपर्स के लिए पुरस्कार और सम्मान समारोह का उद्देश्य छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए ज्यादा प्रेरित करना है। इसके अलावा आगामी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को भी अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।