JAC 10th Result 2026 Roll Number: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें? वेबसाइट Link पर सही तरीका

Newspoint
How to Check JAC Board Class 10 Result 2026 By Roll Number Online: झारखंड बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। जिन भी स्टूडेंट्स ने जैक बोर्ड क्लास 10 के एग्जाम दिए हैं, वो झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com से अपना रिजल्ट ऑनलाइन बहुद जल्द चेक कर सकेंगे। अगर आपको नतीजे देखने का आसान और सही तरीका पता है, तो जैसे ही जैक बोर्ड क्लास 10th का परिणाम आएगा आप फटाफट अपना रिजल्ट मोबाइल पर ही ऑनलाइन निकाल कर पाएंगे।
Hero Image

जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए आपके पास आपका रोल नंबर होना सबसे जरूरी है। अगर आपको यह याद नहीं है या रोल नंबर जहां नोट किया था, वो भी आप भूल गए हैं तो फटाफट अपना एडमिट कार्ड निकाल लें। इस पर आपको अपना झारखंड बोर्ड 10वीं क्लास का रोल नंबर मिल जाएगा। मान लीजिए कि आपका एडमिट कार्ड भी नहीं मिल रहा है तो आप ऐसी सिचुएशन में अपने क्लास टीचर से भी संपर्क कर सकते हैं। उनके पास आपके रोल नंबर की डिटेल्स होती ही हैं।

JAC Board 10th Result 2026 Check : रोल नंबर से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट?
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम वेबसाइट पर कभी भी घोषित हो सकता है। ऐसे में जैसे ही रिजल्ट आता है आप नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट, मार्कशीट ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे-
  • सबसे पहले जैक बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • विंडो खुलने के बाद यहां होमपेज पर आपको Result कॉलम में जाना होगा।
  • यहां आपको JAC Board Class 10th Result 2026 Link पर क्लिक करें।
  • आपको दो बॉक्स नजर आएंगे। पहले में अपना रोल नंबर और दूसरे में रोल कोड की डिटेल्स भरें।
  • बॉक्स के नीचे आपको कैप्चा कोड नजर आएगा, इसकी भी एक-एक डिजिट सही से चेक करके वहां दिए डब्बे में भर दें।
  • सभी जानकारियां भरने के बाद जैसे ही आप SUMBIT बटन पर क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर जैक बोर्ड 10वीं मार्कशीट खुल जाएगी
  • आप इसका पीडीएफ डाउनलोड करके सेव रख सकते हैं या प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
  • नोट: परिणाम देखते समय आपकी स्क्रीन पर जो रिजल्ट आएगा यही आपकी जैक बोर्ड 10वीं प्रोविजनल मार्कशीट भी होगी। दरअसल परीक्षाफल का ऐलान होने के कुछ हफ्तों के बाद जैक बोर्ड द्वारा स्कूलों को दसवीं की ओरिजनल मार्कशीट भेजी जाती है। इस अंतराल में स्टूडेंट ऑनलाइन जो मार्कशीट डाउनलोड करते हैं, यही जगह काम आती है। एडमिशन और अन्य कामों में आप इसे बिल्कुल निश्चिंत होकर इस्तेमाल कर सकते हैं।