Success Story: लेडीज टेलर से SDM तक, लड़कियों के कपड़े सिले-पढ़ाई भी की, जोधपुर के महेंद्र भाटी की कहानी
RAS Mahendra Bhati Success Story : 'पखों से कुछ नहीं होता, मंजिलें उन्हीं को मिलती है जिनके हौसलों में उड़ान होती है...' जोधपुर के महेंद्र भाटी ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिया है कि हालात चाहें जैसे भी हों अगर आपके अंदर जीत का जुनून जिंदा है और लक्ष्य को पाने का दृढ़ निश्चय है तो आपको कोई नहीं हरा सकता है। यही वजह है कि जिन्हें लोग अब तक लेडीज टेलर के नाम से जानते थे, उन्हें अब SDM पद के नाम से जानेंगे। महेंद्र भाटी की सक्सेस स्टोरी उन तमाम युवाओं को प्रेरित कर रही है जिनके कंधों पर जिम्मेदारियों का बोझ है, लेकिन आंखों में कुछ बनने के सपने हैं।

दरअसल, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 18 अप्रैल 2026 को राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (RAS) 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आरएएसी रिजल्ट जारी होने के बाद क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों के संघर्ष और कठिनाइयों की कहानी सामने आ रही हैं। उन्हीं में एक नाम महेंद्र भाटी का भी है। जिन्होंने न सिर्फ आरएएस एग्जाम में सफलता प्राप्त की है, बल्कि राज्य में 72वां स्थान प्राप्त किया है।
लेडीज टेलरिंग का काम करता है परिवारदूसरी बार RAS एग्जाम क्रैक करने वाले महेंद्र भाटी जोधपुर के बहुत साधारण परिवार से आते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार सिलाई का काम करता है। उनके पिता, मां, भाई और भाभी, सभी सिलाई का काम करते हैं। वह खुद भी इस काम से जुड़े रहे हैं। महेंद्र खुद भी लड़कियों के कपड़े सिलाई का काम करते आ रहे हैं।
कपड़े भी सिले और पढ़ाई भी कीपरिवार की जिम्मेदारियां भी बांटनी थीं और अपना करियर भी बनाना था। महेंद्र ने दोनों को चुना। सिलाई मशीन कभी-कभी स्टडी टेबल बन जाती थी। उन्होंने कपड़े भी सिले और पढ़ाई भी की। सुबह जल्दी उठकर या शाम को जब भी समय मिलता, वे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लग जाते थे। इस तरह उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को संभालते हुए कामयाबी हासिल की है।
RAS एग्जाम दूसरी बार क्रैक कियायह पहली बार नहीं है जब महेंद्र भाटी ने राजस्थान की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पास की है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2023 की मेरिट लिस्ट में भी उनका नाम था। पिछली बार उनकी 1323वीं रैंक आई थी। उन्होंने रैंक सुधारने के लिए फिर से आरएएस की प्रिपरेशन के लिए किताबें उठाईं और सफल हुए। आरएएस मेन्स में उन्हें 249 नंबर और इंटरव्यू में 53 नंबर मिले हैं। 900 में 302 नंबर लाकर उन्होंने 2024 की आरएएस परीक्षा में 72वीं रैंक हासिल की है।

Next Story