UP PRT Recruitment 2026: यूपी में आई प्राइमरी टीचर की बंपर भर्ती, 12400+ पदों पर आवेदन शुरू, दिसंबर में एग्जाम

Newspoint
UP Primary Teacher Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश में टीचर की सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्राइमरी टीचर की 12, 405 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने विज्ञापन संख्या 05/2026 के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक और सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी, बालक/बालिका में यह रिक्तियां घोषित की हैं। अभ्यर्थी upessc.up.gov.in के जरिए इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Hero Image


उत्तर प्रदेश टीचर की इस भर्ती में आवेदन के लिए ऑनलाइन ओटीआर बेस्ड ऑनलाइन एप्लिकेशन सिस्टम लागू किया गया है। केवल इसके जरिए ही आवेदन 15 अक्टूबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। लेकिन फॉर्म भरने से पहले जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार कर लें। क्योंकि फॉर्म फिलिंग के समय इनकी स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।


यूपी प्राइमरी टीचर वैकेंसी 2026 डिटेल्स
UP प्राइमरी टीचर के लिए योग्यता
  • प्राइमरी टीचर (शहरी): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की हो या इसके समक्ष बेसिक अध्यापक प्रमाण पत्र (BTC)/डीएलएड, द्विवर्षीय बीटीसी (उर्दू), विशिष्ट बीटीसी, या दो साल का डिप्लोमा या प्रारंभिक परीक्षा (बीएलएड) में चार साल की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा टीईटी या सीटेट (CTET) क्वालिफाई किया हो।
  • प्राइमरी टीचर (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया हो। NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त कोर्स से बीटीसी या डीएलएड किया हो। यूपी सरकार द्वारा आयोजित कक्षा 1 से 5 तक टीईटी पास करने का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • प्राइमरी टीचर शहरी के लिए आवेदको की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक होनी चाहिए। इसमें यूपी के एससी/एसटी ओबीसी कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट मिलेगी। शिक्षा मित्र की ऊपरी एज लिमिट 60 वर्ष तक तय की गई है।
  • प्राइमरी टीचर (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष ही रखी गई है। हालांकि इस पद पर रिटायरमेंट की उम्र 62 वर्ष है।

सैलरी कितनी मिलेगी?सहायक अध्यापक, शहरी और एडेड स्कूलों के प्राइमरी टीचर्स को मंथली सैलरी समान रूप से ही मिलेगी। लेवल-06 पर ₹35,400-₹1,12,400/- प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।



यूपी प्राइमरी शिक्षक भर्ती सेलेक्शन प्रोसेसउत्तर प्रदेश प्राइमरी शिक्षकों के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। जो 03 और 04 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। रिटन एग्जाम में 120 MCQ बेस्ड सवाल पूछे जाएंगे। जिसके 130 अंक होंगे। इसके आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। हर प्रश्न का सही उत्तर देने के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे। जिसमें से एक ऑप्शन का सही उत्तर के रूप में चयन करना होगा और इसे काले बाल पेन से भरना होगा।



प्राइमरी टीचर भर्ती के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्सइस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन इसके लिए आपके पास जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार होने चाहिए। इसकी लिस्ट भी देख लें...

  • हाई स्कूल (10वीं) मार्कशीट
  • इंटरमीडिएट (12वीं) मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन पहले, दूसरे और तीसरे साल की मार्कशीट
  • बीटीसी/डीएलएड/बीएलएड/डिप्लोमा सर्टिफिकेट
  • सीटेट सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  • यूपी टेट सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र (OBC/ST/SC)
  • ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित का प्रमाण पत्र
  • उत्तर प्रदेश मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ
  • हस्ताक्षर


एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?प्राइमरी टीचर की इस भर्ती में आवेदन के लिए परीक्षा शुल्क भी तय किया गया है। सामान्य/अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन सबमिट करनी होगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 500 रुपये है। दिव्यांगजन कैटेगिरी के लिए फीस 300 तय की गई है।