UK Scholarships 2026: ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी का खास ऑफर, 50% फीस होगी माफ, देखें सेलेक्शन क्राइटीरिया

Newspoint
Study in UK Scholarships: ब्रिटेन को हायर एजुकेशन के लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन देशों में से एक के तौर पर देखा जाता है, जहां कुछ सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं। इनमें ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी भी शामिल है, जो दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटीज में से एक है। अगर आप भी यहां पढ़ना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के सैद बिजनेस स्कूल ने छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप का ऐलान किया है। इसका नाम एग्जिक्यूटिव डिप्लोमा स्कॉलरशिप है, जिसके लिए भारतीय छात्राएं भी अप्लाई कर सकती हैं।
Hero Image
Video

एग्जिक्यूटिव डिप्लोमा स्कॉलरशिप का मकसद महिलाओं को लीडरशिप भूमिकाओं में काम करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस स्कॉलरशिप के जरिए डिप्लोमा कोर्सेज की 50% फीस कवर होगी। सैद बिजनेस स्कूल के डिप्लोमा कोर्स की औसतन फीस 46 लाख रुपये है। ऐसे में अगर आधी फीस माफ की जा रही है, तो इसका मतलब हुआ कि छात्राएं फीस में लाखों रुपये बचा पाएंगी। इससे वे ब्रिटेन में रहने और खाने का खर्चा कवर कर सकती हैं। आइए एग्जिक्यूटिव डिप्लोमा स्कॉलरशिप के बारे में डिटेल से जानते हैं और इसकी शर्तों को समझते हैं।

ऑक्सफर्ड स्कॉलरशिप की जरूरी डिटेल्स
स्कॉलरशिप की वैल्यू: ट्यूशन फीस का 50% स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेगा।
स्कॉलरशिप की संख्या: जितने लोगों को एडमिशन मिलेगा, वो सभी स्कॉलरशिप के लिए योग्य हैं।
स्कॉलरशिप की मुख्य शर्त: स्कॉलरशिप सिर्फ छात्राओं को दी जाएगी।
स्कॉलरशिप की डेडलाइन: आवेदन की आखिरी तारीख 29 जून 2026 है।
स्कॉलरशिप की लिंक: Oxford University Executive Diploma Scholarships for Women


सैद बिजनेस स्कूल के एग्जिक्यूटिव डिप्लोमा कोर्स
ऑक्सफर्ड एग्जिक्यूटिव डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर बिजनेस
ऑक्सफर्ड एग्जिक्यूटिव डिप्लोमा इन फाइनेंशियल स्ट्रैटेजी
ऑक्सफर्ड एग्जिक्यूटिव डिप्लोमा इन ग्लोबल बिजनेस
ऑक्सफर्ड एग्जिक्यूटिव डिप्लोमा इन ऑर्गेनाइजेशनल लीडरशिप
ऑक्सफर्ड एग्जिक्यूटिव डिप्लोमा इन स्ट्रैटेजी एंड इनोवेशन

स्कॉलरशिप के लिए सेलेक्शन कैसे होगा?
आवेदक के पास अकेडमिक फील्ड में बेहतरीन उपलब्धि होनी चाहिए।
आवेदक के पास प्रोफेशनल उपलब्धि भी होनी चाहिए, खासतौर पर लीडरशिप से जुड़ी हुई।
आवेदक के पास एक रोल मॉडल के तौर पर काम करने की इच्छा होनी चाहिए।
आवेदक के भीतर बिजनेस स्कूल का अंबेसडर बनने की प्रतिबद्धता भी होनी चाहिए।

ऑक्सफर्ड स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कैसे करें?
आपको सबसे पहले सैद बिजनेस स्कूल के डिप्लोमा कोर्स के लिए अप्लाई करना होगा।
आवेदन के समय डिप्लोमा स्कॉलरशिप के लिए बने बॉक्स पर टिक करें।
एप्लिकेशन फॉर्म में Funding का एक सेक्शन है, जहां 500 शब्दों में निम्नलिखित सवालों का जवाब देना होगा।
अपने प्रोफेशनल एक्सपीरियंस से उदाहरण देते हुए बताएं कि आपने अपने समुदाय या क्षेत्र में एक रोल मॉडल, मेंटर (मार्गदर्शक) या एडवोकेट (पक्षकार) के रूप में किस तरह काम किया है?
आपका यह डिप्लोमा आपको एक लीडर के रूप में आगे बढ़ने में किस प्रकार मदद करेगा?

स्कॉलरशिप के लिए छात्राओं को कैसे परखा जाएगा?
छात्राएं स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करते वक्त जिस तरह से सवालों का जवाब देंगी और डिप्लोमा एप्लिकेशन फॉर्म में जो डिटेल्स दी गई हैं, उनके आधार पर तय किया जाएगा कि वे स्कॉलरशिप पाने की हकदार हैं या नहीं। सिर्फ इतनी ही नहीं, बल्कि सीवी और अकेडमिक ट्रांस्क्रिप्ट के जरिए भी स्कॉलरशिप के लिए मूल्यांकन किया जाएगा। छात्राओं को सलाह दी जाती है कि अगर उन्हें लगता है कि स्कॉलरशिप के लिए सवालों का जवाब देते वक्त अगर कुछ जरूरी बातें भी लिखनी है, जिससे इसे पाने की संभावना बढ़ जाए तो आप ऐसा कर सकती हैं।