CBSE 10th Result 2026: बिना APAAR ID डाउनलोड होगा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, आया बड़ा अपडेट, अभी बना लें अकाउंट

Newspoint
CBSE 10th Result 2026 without APAAR ID : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CSBE) जल्द ही 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा छात्रों की सहूलियत के लिए डिजिलॉकर पर भी सीबीएसई रिजल्ट चेक करने की सुविधा मिलेगी। जिन स्टूडेंट्स के पास APAAR ID नहीं है, उनके लिए डिजिलॉकर ने जरूरी अपडेट दिया है।
Hero Image

सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?लगभग 25 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को अपने सीबीएसई दसवीं परिणाम घोषित होने का इंतजार है। स्टूडेंट्स के साथ-साथ उनके पेरेंट्स भी रिजल्ट डेट पर आधिकारिक अपडेट की राह देख रहे हैं। सीबीएसई किसी भी समय CBSE 10th Result 2026 Link LIVE करने तारीख का ऐलान कर सकता है। एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड अप्रैल के दूसरे सप्ताह में कभी भी परिणाम घोषित कर सकता है।

सीबीएसई रिजल्ट से पहले डिजिलॉकर का जरूरी अपडेट सीबीएसई 10वीं रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में और सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट मई में जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने से पहले डिजिलॉकर ने स्टूडेंट्स के लिए जरूरी अपडेट जारी किया है। डिजिलॉकर ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पहले ट्विटर) पर बताया कि जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा। वहीं जिन छात्रों की APAAR ID CBSE से लिंक है, उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद अपनी मार्कशीट DigiLocker के 'Issued Documents' सेक्शन में मिल जाएगी।

DigiLocker पर अकाउंट कैसे बनाएं?जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, वे यहां दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
  • सबसे पहले सीबीएसई डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट cbseservice.digilocker.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Get Started' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना स्कूल कोड, रोल नंबर और स्कूल से मिला एक्सेस कोड दर्ज करके 'Next' पर क्लि करें।
  • अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP के जरिए वेरिफाई करें।
  • आपका डिजिलॉकर अकाउंट कन्फर्म हो जाएगा।


स्कूल एक्सेस कोड नहीं है तो क्या करें? सीबीएसई 10वीं रिजल्ट की ऑनलाइन मार्कशीट देखना है तो डिजिलॉकर अकाउंट बनाने के लिए स्कूल एक्सेस कोड होना चाहिए। अगर स्कूल एक्सेस कोड नहीं है तो अकाउंट नहीं बना पाएंगे। सीबीएसई सीधे स्टूडेंट्स को स्कूल एक्सेस कोड नहीं भेजता है। स्कूल के पोर्टल पर 'School Login' के जरिए यह कोड निकाला जा सकता है, जिसका एक्सेस टीचर या प्रिंसिपल के पास ही होता है। स्टूडेंट्स को ऐसे अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। क्योंकि सीबीएसई पहले ही स्कूलों को यह कोड देता है। स्कूल टीचर या प्रिंसिपल स्टूडेंट्स को 6 अंकों का पिन देंगे। यह हर छात्र के लिए अलग-अलग होता है।

DigiLocker अकाउंट का फायदाDigiLocker पर अकाउंट क्रिएट करने के बाद, स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने में आसानी होगी। जैसे ही सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होगा। आपकी मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डिजिलॉकर के 'Issued Documents' सेक्शन में शो हो जाएंगे। यहां से आप अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट आसानी से बिना किसी झंझट के डाउनलोड कर सकेंगे। डिजिलॉकर ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अकाउंट बनाने के लिए सीबीएसई रिजल्ट आने का इंतजार न करें। आज ही अपना अकाउंट बना सकेत हैं। परिणाम घोषित होने के बाद अगर भारी ट्रैफिक के चलते वेबसाइट डाउन होती है तो स्टूडेंट्स बिना किसी परेशानी के अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।