CBSE Marksheet 2026: सीबीएसई की मार्कशीट में जरूर चेक करें 5 चीजें, एक गलती सारी जिंदगी दिक्कत देगी

Newspoint
CBSE Marksheet 2026 Important Details: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं हर साल लाखों बच्चे देते हैं। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं को मिलाकर जो बच्चे पास हो जाते हैं, वो रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले अपनी मार्कशीट चेक करते हैं। लेकिन अपने मार्क्स देखने की जल्दबाजी में अक्सर स्टूडेंट्स कई जरूरी डिटेल्स देखना भूल जाते हैं और फिर बाद में आपको जहां-जहीं मार्कशीट लगानी पड़ती है वहां-वहां जिंदगी भर दिक्कत आती रहती है। कई बार आपके फॉर्म तक रिजेक्ट हो जाते हैं। ऐसें में सीबीएसई रिजल्ट के समय ही अपनी मार्कशीट में ये 5 डिटेल्स ध्यान से जरूर देखें।
Hero Image

सीबीएसई की मार्कशीट आपका लाइफटाइम डॉक्यूमेंट है। सीयूईटी, नीट, कॉलेज एडमिशन, सरकारी नौकरी, जॉब और अन्य जरूरी कामों के लिए आपसे यह मांगी जाती है। ऐसे में अगर इसमें गड़बड़ हुई तो आपको जिंदगी भर परेशान होना पड़ सकता है।

CBSE Marksheet Important Details: 5 जरूरी चीजें चेक करें
  • नाम: रिजल्ट आते ही सबसे पहले मार्कशीट में अपने नाम की स्पेलिंग जरूर चेक करें। इसमें एक अल्फाबेट की गड़बड़ कॉलेज, एडमिशन, जॉब फॉर्म, पासपोर्ट/आधार कार्ड फिर सब में प्रॉब्लम आ सकती है। अगर इसे ठीक नहीं करवाया गया है तो फिर आपके सभी डॉक्यूमेंट्स के लिए मार्कशीट वाली स्पेलिंग ही वैलिड होगी। फिर इसे सबमें बदलवाना पड़ेगा।
  • जन्मतिथि: आपकी जन्मतिथि सबसे जरूरी चीज है, जो आपको मार्कशीट में बिल्कुल ध्यान से चेक करनी है। जन्म की तारीख, महीना और साल तीनों डिटेल्स बिल्कुल बारीकी से चेक करें। क्योंकि आपकी 10वीं की मार्कशीट में लिखी जन्मतिथि के मुताबिक ही आपकी उम्र हर जगह काउंट होती है। इसमें गड़बड़ होने पर उम्र सीमा वाली भर्तियों में आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। कॉलेज एडमिशन और अन्य कामों में भी 10वीं 12वीं की मार्कशीट काम आती है। जहां आपको दिक्कत हो सकती है।
  • माता-पाता का नाम: अपने पेरेंट्स के नाम की स्पेलिंग भी जरूर चेक करें। आपके डॉक्यूमेंट में यह अगर स्पेलिंग गलत है, तो आगे आधार, पासपोर्ट, एडमिशन और नौकरी के फॉर्म में दस्तावेज सत्यापन में परेशानी आ सकती है।
  • रोल नंबर: सीबीएसई मार्कशीट में अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की जानकारी भी देखें। डुप्लीमेंट मार्कशीट, डिजिलॉकर वेरिफिकेशन, बोर्ड रिकॉर्ड आदि में इसमें दिक्कत हो सकती है।
  • पास/फेल:मार्कशीट में अगर आपके पास/फेल कंपार्टमेंट स्टेटस में ही दिक्कत है, तो आगे एडमिश और नौकरी के लिए आपको एलिजिबल नहीं माना जाएगा।

सीबीएसई 10वीं 12वीं ओरिजनल मार्कशीट
रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट, डिजिलॉकर, उमंग ऐप से जो मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड करते हैं, यह प्रोविजनल मार्कशीट होती है। जब आप रिजल्ट चेक करें तभी ये सभी डिटेल्स चेक कर लें। अगर तभी गलती पकड़ में आ जाए तो इसे स्कूल या बोर्ड से ठीक करवाया जा सकता है। लेकिन अगर आपने ओरिजनल मार्कशीट आने तक इंतजार किया तो फिर उसमें भी यही डिटेल्स प्रकाशित हो जाएंगी। जिसमें करेक्शन करवाने के लिए आपको फिर एफिडेलिट, गजट नोटिफिकेशन और लंबे प्रोसेस से गुजरना पड़ेगा।